बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की मां पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस की मां किम को 24 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो आईसीयू में हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलिन फर्नांडीस की मां को 24 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती करवाया गया। वहीं, अब जैकलिन फर्नांडीस का एक वीडियो सामने आया है।
जैकलिन फर्नांडीस मां से मिलने पहुंचीं अस्पताल
एक्ट्रेस कुछ देर पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में जाते हुए नजर आई हैं। एक्ट्रेस को सफेद सूट में अस्पताल में एंटर करते हुए देखा गया है। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। जैकलिन फर्नांडीस की मां पिछले कई दिनों से क्रिटिकल हैं। बता दें, जैकलीन को जैसे ही मां की हालत के बारे में पता चला था वो तुरंत अपना काम छोड़कर मुंबई वापस लौट आई थीं। अब एक्ट्रेस काम के साथ-साथ मां का भी ध्यान रख रही हैं।
फैंस ने मांगी जैकलिन की मां के लिए दुआ
अब लीलावती अस्पताल में मां से मिलने जाते हुए एक्ट्रेस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अब इस पर एक्ट्रेस के फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘पहले से ही सफेद पहना हुआ है। जल्दी ठीक हो जाओ!’ एक शख्स ने लिखा है, ‘इतनी गंभीर स्थिति।’ किसी ने कहा, ‘भगवान करें कि जैकलीन की मां ठीक हों और जल्द ही ठीक हो जाएं… और फिर वो जैकलिन और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ स्वस्थ और फिट होकर घर वापस जाएं…।’
यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं ‘आश्रम’ की ‘बबिता’? त्रिधा चौधरी के वीडियो से मची हलचल
जैकलिन की मां को लेकर चिंता में फैंस
आपको बता दें, जैकलिन फर्नांडीस की मां को जबसे अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है। एक्ट्रेस की तरह उनके चाहने वालों को भी उनकी मां को लेकर फिक्र हो रही है। हर कोई उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहा है। कुछ समय पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस की मां रिकवर हो रही हैं। ऐसे में अब सिर्फ यही उम्मीद है कि वो बेहतर होकर अपने घर लौट आएं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines