Jacqueline Fernandez OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। बड़े पर्दे पर कभी रोमांस, कभी एक्शन तो कभी कॉमेडी करने वाली जैकलीन जल्द ही ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अब जैकलीन के ओटीटी डेब्यू की खबर सामने आई है। जिसका मतलब साफ है कि अब एक्ट्रेस का एक नया अंदाज फैंस को देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कब और किस प्लेटफॉर्म पर अब जैकलीन धमाका करेंगी।
यह भी पढ़ें: Tiger 4 ला रहे हैं Salman Khan! टाइगर 3 की सफलता के बाद भाईजान ने चौथी किश्त पर हिंट देकर बढ़ाई हलचल
क्या है सीरीज का नाम?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जैकलीन अब फिल्म ‘रामसेतु’ के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा के साथ हाथ मिला सकती हैं। अभिषेक शर्मा की वेब सीरीज के साथ अब एक्ट्रेस के डिजिटल डेब्यू करने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस सीरीज में पॉपुलर एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इस अपकमिंग सीरीज का नाम ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (G.O.A.T.) बताया जा रहा है।
कहां होगी स्ट्रीम?
जैकलीन की इस सीरीज को जिओ सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरू से ही डायरेक्टर अपनी इस वेब सीरीज में जैकलिन फर्नांडीज को कास्ट करना चाहते थे और अब एक्ट्रेस ने किस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है। फिलहाल इस वेब सीरीज को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि शुरुआती शूटिंग मुंबई में होगी। अगले चार महीनों के अंदर शहर के अलग-अलग हिस्सों में शूटिंग की जाएगी।
क्या ओटीटी पर एक्सेप्ट करेंगे फैंस?
एक्ट्रेस एक वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस वेब सीरीज के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हाउसफुल 5’ में भी दिखाई देने वाली हैं। उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में अब फैंस भी उनके ओटीटी डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि वो इस प्लेटफॉर्म पर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
53 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines