बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैकलिन फर्नांडीस की मां किम पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। जैकलीन को कई बार हॉस्पिटल में मां से मिलने आते हुए भी देखा गया था। 24 मार्च को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था और वो आईसीयू में थीं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलिन फर्नांडीस की मां का निधन हो गया है।
नहीं रहीं जैकलिन फर्नांडीस की मां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी रविवार 6 अप्रैल को किम फर्नांडीस ने अपनी अंतिम सांस ली है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से निधन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ना तो एक्ट्रेस या उनकी टीम ने कोई पोस्ट शेयर किया है और ना ही कोई इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। आपको बता दें, जैकलिन फर्नांडीस पिछले कुछ दिनों से सब कुछ छोड़कर बस मां का ख्याल रख रही थीं।
बेहतरीन इलाज के बावजूद नहीं बचीं जैकलिन की मां
26 मार्च जैकलीन को आईपीएल में परफॉर्म करना था, लेकिन 24 मार्च को एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। ऐसे में मां की हालत देखकर जैकलीन ने गुवाहाटी में हुए आईपीएल मैच में परफॉर्म नहीं किया था। वो मां की हिम्मत बनकर खड़ी थीं। हालांकि, ढेर सारी कोशिशों और बेहतरीन इलाज के बावजूद, जैकलीन की मां को बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें: CID में एसीपी प्रद्युम्न की मौत की अनाउंसमेंट पर चैनल और मेकर्स पर भड़के फैंस, दे डाली धमकी
अंतिम संस्कार को लेकर नहीं मिली जानकारी
जैकलिन फर्नांडीस और उनका परिवार इस वक्त गहरे सदमे में होगा। जैकलिन अपनी मां के बेहद क्लॉज थीं, ऐसे में मां का साया सिर से उठने पर एक्ट्रेस का बुरा हाल होगा। वहीं, अभी तक किम फर्नांडीस के अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि उनका अंतिम संस्कार निजी तौर पर आयोजित किया जाए, जहां सिर्फ एक्ट्रेस, उनका परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हों।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
26 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines