बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस की मां को मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। किम की तबीयत कैसी है और उनकी हेल्थ पर क्या अपडेट है? इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जैकलीन फर्नांडीज फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं। आज दोपहर तक उनके आने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए दी है, जिसकी पुष्टि News24 नहीं करता है।
इंस्टा पोस्ट में दी गई जानकारी
सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पोस्ट में आगे लिखा है, ‘जैकलीन फर्नांडीज की मां के आईसीयू में भर्ती होने की खबर को सुनकर मेरा दिल टूट गया है। परिवार हमेशा सबसे पहले आता है, और ये समझ आता है कि जैकलीन को वापस लौटना पड़ा। मैं उनकी मां के जल्द ही ठीक होने और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार को शक्ति देने की कामना करता हूं।’
यह भी पढ़ें: हम बंद कर रहे हैं..’ मुंबई के होटल में तोड़फोड़ के बाद कुणाल कामरा की टीम का रिएक्शन
फैंस स्वस्थ होने की कर रहे कामना
उधर, जैकलीन फर्नांडीज की मां की हेल्थ से जुड़ा पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान करे कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें।’ इस तरह फैंस एक्ट्रेस की मां के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि फिलहाल मां किम फर्नांडीज की हेल्थ को लेकर जैकलीन फर्नांडीज की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
2022 में हुईं थी अस्पताल में भर्ती
बता दें कि इससे पहले साल 2022 में जैकलीन फर्नांडीज की मां को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा था। उस दौरान उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि जैकलीन की मां बहरीन के मनामा में रहती हैं। एक इंटरव्यू में मां के बारे में बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया है। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं अपने पेरेंट्स के बिना यहां अकेली रहती हूं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज को आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
418 Hindi Trailer: 'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
12 mins ago'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
57 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
2 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
2 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
3 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
4 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
18 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines