Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीज, सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ ठगी मामले में दिल्ली के हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। जैकलीन ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने खिलाफ याचिका दायर कर एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। जैकलीन का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इस मामले में जैकलीन का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर ने तो उसके साथ फर्जीवाड़ा किया है, साथ ही अदिति सिंह ने भी फर्जीवाड़ा किया। एक्ट्रेस का कहना है कि उनको सुकेश चंद्रशेखर ने टारगेट किया है और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका कोई हाथ नहीं है।
सुकेश के साथ कोई रिलेशन नहीं
जैकलीन की इस याचिका में आगे कहा गया है कि याचिकाकर्ता सुकेश चन्द्रशेखर के दुर्भावनापूर्ण टारगेटेड हमले की एक निर्दोष पीड़ित है। जैकलीन को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि कथित तौर पर गलत तरीके से कमाई गई संपत्ति को सफेद करने में और उसकी मदद करने में उनकी कोई हिस्सेदारी थी। जैकलीन ने इस दावे को भी खारिज कर दिया है कि वह सुकेश के साथ रिलेशनशिप में है।
यह भी पढ़ें: Nazila ने Munawar Faruqui पर लगाए संगीन इल्जाम, Ayesha ही नहीं कई और लड़कियों के साथ रहा कॉमेडियन का रिश्ता
सुकेश ने जैकलीन को दिए गिफ्ट
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को पांच करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे। सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को गिफ्ट पहुंचाने का काम करता था। इन गिफ्टों में 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की एक बिल्ली भी शामिल है। इसको लेकर पहले भी बहुत बवाल हुआ था।
सामने आई थीं तस्वीरें
बता दें कि इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुकेश के साथ उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के जुड़ा था। हालांकि, अभिनेत्री ने इस मामले में किसी भी तरह की भागीदारी से साफतौर से इनकार कर दिया था। वहीं, पूछताछ में सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को लेकर प्रवर्तन निदेशालय को बताया था कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines