Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनका पीछा छूट पा रहा है। ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक बार फिर उन्हें तलब किया है। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर की ओर से चलाए जा रहे कथित जबरन वसूली रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत जैकलीन को तलब किया गया है। बता दें कि फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है। उसने जैकलीन को काफी महंगे गिफ्ट और लग्जरी कार गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि जांच एजेंसी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ नए सबूत हाथ लगे हैं, जिसकी पुष्टि करने के लिए एक्ट्रेस को दोबारा तलब किया गया है।
ईडी ने क्यों किया एक्ट्रेस को तलब?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये मामले में बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची है। इसी बीच ईडी ने आज, बुधवार की सुबह एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 11 बजे ईडी के ऑफिस में उपस्थित होने के लिए तलब किया है। ईडी से जुड़े सूत्र का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी के हाथ कुछ नए सबूत आए हैं। इन्हीं के बारे में पड़ताल करने के लिए ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को तलब किया है, जिससे इन सबूतों की पुष्टि की जा सके।
यह भी पढ़ें: देखें कैसे बूढ़े शख्स के ‘अरमान’ जगा रहीं कृतिका मलिक, यूट्यूबर की दूसरी बीवी का ओल्ड वीडियो वायरल
पहले भी ईडी कर चुकी है पूछताछ
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ईडी की ओर से तलब किया गया हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ईडी की पूछताछ का हिस्सा बनना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के खिलाफ काफी पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। इतना ही नहीं जांच के दौरान जांच एजेंसी ने उनकी चल संपत्ति (फिक्स्ड डिपॉजिट) को जब्त कर लिया है। ईडी का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर की ओर से चलाए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग की भनक पहले से ही जैकलीन को थी। साथ ही वो जबरन वसूली रैकेट से भी वाकिफ थीं।
सुकेश चंद्रशेखर से लिए थे महंगे गिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर यह भी कहा गया है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे गिफ्ट और लग्जरी कार ली थीं। उन गिफ्ट को अपराध की कमाई के जरिए खरीदने का आरोप है। ईडी से जुड़े सूत्र ने बताया था कि ईडी की पूछताछ के दौरान जैकलीन ने सुकेश की ओर से महंगे गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने खुद को पीड़ित बताया था। वहीं ईडी का कहना था कि अपने कथन की पुष्टि के लिए सबूत देने में एक्ट्रेस विफल रहीं थी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
39 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines