Sukesh Chandrasekhar Sends Defamation Notice: सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) का नाम बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के प्यार में पड़कर सुकेश कुछ ऐसी हरकते कर रहे हैं कि वो हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल से बैठे-बैठे एक्ट्रेस को लव लेटर लिखते हैं। तो कभी अपने प्यार का खुलेआम इज़हार करते हैं। वहीं, अब सुकेश ने अपनी जैकलीन के लिए मीका सिंह (Mika Singh) के खिलाफ लीगल एक्शन ले लिया है। उन्होंने अब सिंगर को एक लीगल नोटिस भेजा है।
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Vidyut Jammwal-Nandita Mahtani! डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुनी खास जगह
क्या है पूरा मामला?
लेकिन सुकेश का मीका सिंह के साथ क्या पंगा है? उन्होंने सिंगर के खिलाफ ये कदम क्यों उठाया और इसमें जैकलिन (Jacqueline Fernandez) का क्या कनेक्शन है? ये सब भी जान लेते हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वो हॉलीवुड स्टार वैन डैम (Jean Claude Van Damme) के साथ नज़र आ रही थीं। इस फोटो पर सिंगर मीका सिंह ने भी रिएक्ट किया था। उन्होंने लिखा, ‘तुम बहुत सुंदर लग रही हो… ये सुकेश से कहीं बेहतर है।’ हालांकि, बाद में मीका ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
सुकेश ने लेटर में दी धमकी
लेकिन अब सुकेश-सिंगर की इस हरकत पर गुस्से में आ गए हैं। उन्होंने अब जेल से लेटर लिख कहा है, ‘मीका, मैं समझ गया कि तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो, सबसे पहले कहानी ये है, तुम जैकलीन के लिए क्या अच्छा है इस पर कमेंट करने के हालात में हो। मुझे तुम्हारी टिप्पणी के बारे में पता चला, पहले अपने आपको देखें, तुम अच्छे नहीं हो क्योंकि कम से कम मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, ये सब खुलेआम है, लेकिन आपके पास बहुत सारा कचरा है, खासकर महिलाओं के साथ आपने क्या किया है।’
मीका को दी खास सलाह
सुकेश ने आगे लिखा, ‘तो मीका बेहतर होगा कि तुम अपनी रिस्पेक्ट और डिग्निटी को बचाओ और दूसरे लोगों की जिंदगी में अपनी नाक घुसाना बंद करो। अगली बार तुम्हें ऐसी सलाह नहीं मिलेगी मेरे दोस्त, इसके अंजाम होंगे। और ढेर सारे कानूनी मुकदमे होंगे जो आपको दिवालियापन में डाल देंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, मीका सिंह।’ साथ ही मीका सिंह के वकील का भी इस मामले पर बयान सामने आ गया है। अब देखना होगा कि मीका सिंह इस मामले पर आगे क्या करते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
50 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines