Jacqueline Fernandez In Sukesh Money Laundering Case (दीपक दुबे, दिल्ली-NCR) : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। जैकलीन द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर प्राथमिकी को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसपर ईडी ने अपना जवाब कोर्ट में देते हुए कहा कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा ठगी के रूप में अर्जित किए गए धन का इस्तेमाल जैकलीन ने किया और उन्हें यह बात अच्छी तरह से पता थी। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने उन पैसों का इस्तेमाल अपने लिए किया और जब उनसे इस बाबत पूछताछ की गई तो उन्होंने यह बात छुपाई। ईडी ने कहा कि जैकलीन को सुकेश के बारे और उसकी ठगी के बारे में पता सब कुछ था।
ईडी ने किए कई दावे
गौरतलब है कि 200 करोड़ ठगी मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है। उसने जैकलीन फर्नांडीज को महंगे गिफ्ट और महंगी कार दी थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सुकेश ने दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी के साथ 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी, जिस मामले में दिल्ली पुलिस की EOW के साथ साथ ईडी भी जांच कर रही है। इसके अलावा EOW ने 2023 में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से कई बार पूछताछ भी की थी कि सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा आखिर कितने करोड़ के गिफ्ट महंगी महंगी कार गिफ्ट किए गए थे।
यह भी पढ़ें : Salman Khan के नाम पर फर्जीवाड़ा, प्रोडक्शन कंपनी ने जारी किया नोटिस
एक्ट्रेस ने कई बार बदले बयान
ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया कि जैकलीन फर्नांडीज ने पूछताछ के दौरान कई बार अपने बयानों को बदला है। सच्चाई को छुपाने की कोशिश एजेंसी के सामने की जिसकी वजह से शक और मजबूत हो जाता है। पहले तो एक्ट्रेस ने सुकेश के बारे में जानने से मना किया। हालांकि अपर सबूत पेश किए जाने के बाद जैकलीन ने माना था कि वो सुकेश को जानती हैं।
क्या खत्म होगा जैकलीन का करियर
जाहिर है कि ईडी के इन दावों के बाद जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं। ऐसे में सवाल ये उठने लगे हैं कि आरोपों के दलदल में फंसने और कोर्ट के लग रहे चक्करों के कारण एक्ट्रेस के करियर में यहीं ब्रेक लग जाएगा? वैसे आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड हसीनाएं चंद पैसों के लालच में अपराध के कुएं में गिर चुकी हैं।
मोनिका बेदी
मोनिका बेदी 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से जुड़ने पर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गईं। फर्जी पासपोर्ट मामले में केस दर्ज होने के बाद मोनिका को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स खरीदने और उसे बेचने के गंभीर आरोप लगे थे। इस वजह से रिया को NCB की गिरफ्त में एक महीने जेल में रहना पड़ा था।
मंदाकिनी
मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से तब जुड़ा जब उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई। दाऊद संग लिंकअप की खबरों को मंदाकिनी ने हमेशा इंकार किया लेकिन इससे उनके फिल्मी करियर पर काफी असर पड़ा और उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
ममता कुलकर्णी
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स केस मामले में मामला अब तक विचारधीन है। ममता के खिलाफ इस मामले में 12 अप्रैल 2016 में चार्जशीट दायर की गई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines