Jacqueline Fernandez Conman Sukesh: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जेल से जैकलीन के लिए लव लेटर लिखा है. साथ ही सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्हें करोड़ों का गिफ्ट देने का दावा किया है. अब इस खबर के बाद से ही जैकलीन और सुकेश का रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. हालांकि एक्ट्रेस बता चुकी हैं कि सुकेश से उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी सुकेश आए दिन जैकलीन के लिए जेल से खत भेजता है. चलिए आपको भी बताते हैं सुकेश ने नए लेटर में जैकलीन के लिए क्या कुछ लिखा है?
क्रिसमस पर दिया तोहफा
करोड़ों रुपये की ठगी में जेल में बंद सुकेश ने जैकलीन के लिए लव लेटर लिखा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश ने अपने लेटर में एक्ट्रेस को क्रिसमस की बधाई दी हैं. साथ ही सुकेश ने जैकलीन के लिए लिखा, ‘क्रिसमस मुझे हमेशा तुम्हारे साथ बिताए पलों की याद दिलाता है. ये दिन तुम्हारे लिए मेरे पागलपन से भरे प्यार की याद दिलाता है. मुझे दुख है कि मैं इस दिन तुम्हारे साथ नहीं हूं.’
लव लेटर में क्या लिखा?
सुकेश ने आगे लिखा, ‘बेबी इस शानदार दिन पर मैं तुम्हें हमारा लव नेस्ट गिफ्ट कर रहा हूं. बेवर्ली हिल्स में तुम्हारा नया घर. हां माई लव, वही घर जो मैंने तुम्हारे और हमारे लिए बनाया था. मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने तुम्हारे लिए उस घर को पूरा कर लिया है. आज क्रिसमस के दिन में तुम्हें ये गिफ्ट दे रहा हूं. ये हमारे प्लान किए गए घर से बड़ा और बेहतर है.’ सुकेश ने अपने दावों में कहा है कि हमारे घर के चारों ओर 19 होल का गोल्फ कोर्स भी है.
यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज
डोनाल्ड ट्रंप से की तुलना
वहीं सुकेश ने लेटर में आगे लिखा, ‘बेबी पूरे अमेरिका में ऐसा घर होगा ही नहीं. मजाक में कहूं तो हमारा लव नेस्ट डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो को भी जलन महसूस करवाएगा.’ बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है जब जेल से सुकेश ने जैकलीन के लिए लव लेटर लिखा हो. सुकेश अक्सर एक्ट्रेस जैकलीन के लिए खत लिखता रहता है. वहीं जैकलीन ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर कर सुकेश के इन खतों की शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि इनकी वजह से उन्हें मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
39 mins ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
56 mins agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
21 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
22 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
23 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
23 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines