'बेबी, हमारा लव नेस्ट…', जैकलीन फर्नांडिस को क्रिसमस पर महाठग सुकेश ने दिया करोड़ों का गिफ्ट; जेल से लिखा लव लेटर

Jacqueline Fernandez Conman Sukesh: जैकलीन फर्नांडिस को एक बार फिर महाठग सुकेश ने लव लेटर लिखा है. सुकेश ने एक्ट्रेस को क्रिसमस विश करते हुए एक आलीशान तोहफा दिया है. इसके साथ ही सुकेश ने जैकलीन के साथ बिताए पलों को भी याद किया है. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Jacqueline Fernandez Conman Sukesh

जैकलीन को सुकेश ने दिया करोड़ों का तोहफा

Jacqueline Fernandez Conman Sukesh: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जेल से जैकलीन के लिए लव लेटर लिखा है. साथ ही सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्हें करोड़ों का गिफ्ट देने का दावा किया है. अब इस खबर के बाद से ही जैकलीन और सुकेश का रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. हालांकि एक्ट्रेस बता चुकी हैं कि सुकेश से उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी सुकेश आए दिन जैकलीन के लिए जेल से खत भेजता है. चलिए आपको भी बताते हैं सुकेश ने नए लेटर में जैकलीन के लिए क्या कुछ लिखा है?

क्रिसमस पर दिया तोहफा

करोड़ों रुपये की ठगी में जेल में बंद सुकेश ने जैकलीन के लिए लव लेटर लिखा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश ने अपने लेटर में एक्ट्रेस को क्रिसमस की बधाई दी हैं. साथ ही सुकेश ने जैकलीन के लिए लिखा, ‘क्रिसमस मुझे हमेशा तुम्हारे साथ बिताए पलों की याद दिलाता है. ये दिन तुम्हारे लिए मेरे पागलपन से भरे प्यार की याद दिलाता है. मुझे दुख है कि मैं इस दिन तुम्हारे साथ नहीं हूं.’

लव लेटर में क्या लिखा?

सुकेश ने आगे लिखा, ‘बेबी इस शानदार दिन पर मैं तुम्हें हमारा लव नेस्ट गिफ्ट कर रहा हूं. बेवर्ली हिल्स में तुम्हारा नया घर. हां माई लव, वही घर जो मैंने तुम्हारे और हमारे लिए बनाया था. मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने तुम्हारे लिए उस घर को पूरा कर लिया है. आज क्रिसमस के दिन में तुम्हें ये गिफ्ट दे रहा हूं. ये हमारे प्लान किए गए घर से बड़ा और बेहतर है.’ सुकेश ने अपने दावों में कहा है कि हमारे घर के चारों ओर 19 होल का गोल्फ कोर्स भी है.

डोनाल्ड ट्रंप से की तुलना

वहीं सुकेश ने लेटर में आगे लिखा, ‘बेबी पूरे अमेरिका में ऐसा घर होगा ही नहीं. मजाक में कहूं तो हमारा लव नेस्ट डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो को भी जलन महसूस करवाएगा.’ बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है जब जेल से सुकेश ने जैकलीन के लिए लव लेटर लिखा हो. सुकेश अक्सर एक्ट्रेस जैकलीन के लिए खत लिखता रहता है. वहीं जैकलीन ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर कर सुकेश के इन खतों की शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि इनकी वजह से उन्हें मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ