Jacqueline Fernandez Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज (11 अगस्त) को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक बार एक्ट्रेस के लिए दिल्ली के तिहाड़ जेल से प्यार भरा खत आया है, जिसमें जेल में बंद ‘आशिक’ ने अपना दिल खोकर रख दिया है। दरअसल, हमेशा की तरह इस बार भी 200 करोड़ की ठगी मामले को लेकर दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने लव लेटर लिख एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही ठग ने एक्ट्रेस को बहुद खास बताया। सुकेश ने अपने लव लेटर में लिखा कि भगवान उनको सारी खुशियां दें।
ठगी मामले में जेल की हवा खा रहे सुकेश ने अपने लव लेटर में लिखा ‘मेरी प्यारी दुनिया की सबसे खूबसूरत बोम्मा जैकी.. पेड़ में हज़ारों फूल खिलते हैं पर उसमें से एक खास होता है। जिंदगी में हज़ारों याद आते हैं, लेकिन उसमें से एक कोई खास होता है, जो दिल को छूता है और प्यार में पागल बना देता है’।
Sukesh Chandrasekhar Wrote A Love Letter To Jacqueline Fernandez
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म OMG 2 के वो सीन जो असल जिंदगी में मुमकिन नहीं
ठग सुकेश ने Jacqueline Fernandez को सबसे खास बताया
सुकेश ने अपने इस लव लेटर में अपना प्यार बयां करते हुए लिखा ‘आज मैंने पहली बार ईश्वर से कुछ मांगा है, उनके आगे सिर झुकाया है। दुनिया की हर खुशी तुम्हारे कदमों में रख दूं। तुम्हारे सारे गम मैं अपना लूं। तुम्हारा हर सपना, हर इच्छा पूरी करूं। बार-बार दिन ये आए… बार-बार दिल ये गाये.. तुम जियो हज़ारों साल… हैप्पी बर्थडे.. हैप्पी बर्थडे..आई लव यू मेरी जान’।
Sukesh Chandrasekhar Wrote A Love Letter To Jacqueline Fernandez
सुकेश ने Love Letter में खोल कर रख दिया अपना दिल
इसके अलावा ठग सुकेश चंद्र शेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez Birthday) के लिए कई और लेचर भी लिखे हैं, जिसमें उसने कई सारी कलाकारियां की है और हाथ बना कर उनमें दिल भी बनाया है, जिसके साथ उसने लिखा ‘मेरा दिल आपके हाथों में है’। साथ ही कुछ और लेटर भी हैं, जिनमें लिखा है ‘Happy Birthday.. I Miss You’।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines