हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमिताभ बच्चन संग किया डेब्यू, फिर सलमान खान की फिल्मों से बदली किस्मत; पहचाना कौन है ये हसीना?

बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्मों से पहचान बनाई. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

Birthday Special: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है. इसके बाद इन हसीनाओं ने वो मुकाम हासिल किया जिसका सपना हर कोई देखता है. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के साथ की थी. वहीं इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान मिली और आज ये हसीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

मॉडलिंग से की शुरुआत

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडिस हैं. आज एक्ट्रेस अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. श्रीलंका की रहने वालीं जैकलीन ने भारत में आकर वो मुकाम हासिल किया है जिसके सपने हर कोई देखता है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. साल 2006 में जैकलीन मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीती थीं. इसके बाद उन्होंने अपने देश के लिए साल 2006 में ही मिस यूनिवर्स में पार्टिसिपेट भी किया.

यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘डीसी’ का दबदबा कायम, चौथे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन संग किया डेब्यू

साल 2009 में जैकलीन ने भारत में अपना करियर बनाने की शुरुआत की. भारत में मॉडलिंग करने के दौरान उन्हें सुजॉय घोष की फिल्म ‘अलादीन’ का ऑफर मिला. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया. इस फिल्म में जैकलीन के साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख भी लीड रोल में नजर आए. जैकलीन को अपनी पहली ही फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ करने का मौका मिला. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: RD Burman Biopic: आर.डी. बर्मन की बायोपिक में इमरान हाशमी की एंट्री! निभाएंगे महमूद का किरदार; अक्षय कुमार को मिला राजेश खन्ना का रोल?

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्मों से मिली पहचान

वहीं साल 2011 में एक्ट्रेस ‘मर्डर 2’ में नजर आईं और इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी. इस फिल्म के बाद जैकलीन के चर्चे बॉलीवुड में होने लगे. इसके बाद उन्होंने ‘हाउसफुल 2’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में पहचान बनाई. साल 2014 में जैकलीन को सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला. इस दौरान सलमान खान की ‘किक’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म में जैकलीन लीड एक्ट्रेस थीं. वहीं फिर क्या था इस फिल्म ने जैकलीन को बॉलीवुड का स्टार बना दिया और वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं. बता दें ‘रेस 3’ में भी सलमान खान के साथ जैकलीन की जोड़ी दिख चुकी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola