Vashu Bhagnani Sells Pooja Entertainment Office: जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के पिता वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) खबरों में बने हुए हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट कंट्रोवर्सी में पड़ गया है। इस प्रोडक्शन हाउस पर हाल ही में क्रू मेम्बर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच अब एक शॉकिंग खबर सामने आई है। क्रू मेंबर्स की सैलरी रोकने के आरोप के बाद अब कहा जा रहा है कि वाशु भगनानी ने अपने पूजा एंटरटेनमेंट ऑफिस की सात मंजिला ईमारत बेच दी है। उन्होंने एक बिल्डर के साथ ये सौदा किया है। हालांकि ये डील कितने करोड़ में हुई है अभी तक उस अमाउंट का खुलासा नहीं हुआ है।
जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस से हुई 80% कर्मचारियों की छुट्टी
कहा जा रहा है कि पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस तोड़कर अब वहां लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। बात सिर्फ ऑफिस बिकने तक ही सिमित नहीं रही है, ये भी सुनने में आया है कि वाशु भगनानी ने करीब 80% कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया है। अब उन्होंने अपना ऑफिस जुहू में दो बेडरूम वाले फ्लैट में शिफ्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा एंटरटेनमेंट में जनवरी 2024 से छंटनी चल रही है। बता दें, पूजा एंटरटेनमेंट पर काफी कर्जा था और एक के बाद एक नुकसान के बाद उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।
अक्षय और टाइगर कैसे बने वजह?
दरअसल, इस नुकसान की शुरुआत अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) से हुई थी जो कोरोना के बाद हिंदी में रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई, इसके बाद अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) का भी यही हाल रहा। बड़े बजट में बनी ‘गणपत’ (Ganapath) भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई और इससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ। वहीं, अक्षय और टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) ने तो पूजा एंटरटेनमेंट की नैया की डुब्वा दी।
यह भी पढ़ें: Maharaj Libel Case क्या है? जिस पर बनी है आमिर के बेटे की फिल्म ‘महाराज’
क्या बंद हो जाएगा पूजा एंटरटेनमेंट?
अब अक्षय और टाइगर की एक के बाद एक फ्लॉप के बाद वाशु इतने भारी कर्जे में डूब गए कि उन्हें अपना 7 मंजिला ऑफिस ही बेचना पड़ गया। बता दें, पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत 1986 में हुई थी और अब तक ये प्रोडक्शन करीब 40 फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है। लेकिन अब मुश्किल वक्त आने के बाद भी पूजा एंटरटेनमेंट बंद नहीं होगा। वाशु और उनके बेटे जैकी भगनानी फिर से इस पर काम करेंगे और उन्होंने कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स से बात भी शुरू कर दी है ताकि वो एक नई फिल्म पर काम कर सकें। इसके अलावा वो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अश्वत्थामा से भी जुड़े हुए हैं जो कुछ समय पहले ही अनाउंस हुई थी।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
35 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines