मंदिर के बाहर झाड़ू-पोंछा लगाते दिखें Jackie Shroff, यूजर्स बोले- जीरो से हीरो बनना जानता है बीडू

Jackie Shroff Viral Video: सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Jackie Shroff

Jackie Shroff ने किया ऐसा काम। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Jackie Shroff Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी पलक झपकते ही वायरल हो जाता है। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या है?

विज्ञापन

मंदिर की सीढ़ियां साफ करते नजर आए जैकी श्रॉफ 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता जैकी श्रॉफ मंदिर की सीढ़िया साफ करते नजर आ रहे हैं। एक्टर के पीछे काफी भीड़ भी नजर आ रही है। साथ ही पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। एक्टर को इस तरह से सीढ़िया साफ करते देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर भी नेटिजन्स रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि कैमरे से अलग भी ये बहुत ही नरम स्वभाव के हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि जो इंसान जीरो से हीरो बना हो वो अपनी अहमियत जानता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मेहनती इंसान। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। एक और यूजर ने इस पर लिखा कि ये बहुत की काइंड है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि बी-टाउन के सितारों को अक्सर कुछ ना कुछ अच्छा करते हुए कैमरे में कैद किया जाता है। अब जैकी श्रॉफ को समाजसेवा करते हुए देख लोगों का कहना है कि उनके फिट रहने का राज यही है। इंटरनेट पर अभिनेता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग इस पर नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ