Guess Bollywood Superstar: 80 का दशक था, जब सड़क किनारे एक लड़का मूंगफली और सिगरेट बेचा करता था। लुक ऐसा जिसे देखकर लोग कहते थे कि अरे ये तो बिल्कुल हीरो लगता है…लेकिन किस्मत के हाथों मजबूर ये लड़का अपने परिवार का गुजारा करने के लिए डिलीवरी बॉय तक बना तो कभी कपड़ों की दुकान पर काम किया। आलम ये था कि उसके पास स्कूल की फीस भरने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। मां ने अपनी साड़ियां बेचकर जैसे-तैसे 10वीं की पढ़ाई कराई। लेकिन किस्मत ने कब करवट लिया यह उसे भी पता नहीं चला।
मूंगफली और सिगरेट बेचने वाला ये लड़का फिल्ममेकर्स की नजर में आ गया और उसके लुक को देखकर मेकर्स ने उसे फिल्मों में चांस दे दिया। आज यही लड़का बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार है। क्या आप जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जग्गू दा कहे जाने वाले सुपरस्टार जैकी श्रॉफ की।
टैलेंट सड़क किनारे भी मिलता है
जैकी श्रॉफ ने लंबे समय तक स्ट्रगल करने के बाद जब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की तो न सिर्फ उनकी दुनिया बदली बल्कि उन्होंने बॉलीवुड के उस दौर के निर्माता-निर्देशक की सोच बदल दी जिन्हें लगता था कि अभिनय सिर्फ ड्रामा स्कूल से ही सीखा जा सकता है, लेकिन अभिनय का टैलेंट सड़क किनारे भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: गोविंदा की शर्ट को रुमाल बनाया, अमिताभ-बप्पी का मजाक उड़ाया, जानें राजकुमार से जुड़े दिलचस्प किस्से
सुभाष घई ने बना दिया हीरो
मुंबई की चॉल में रहने वाले जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की। दरअसल, एक्टर बस स्टॉप पर मूंगफली बेच रहे थे, उस वक्त एक शख्स ने उन्हें मॉडलिंग का ऑफर दिया था। एक दिन उनकी मॉडलिंग की तस्वीरें इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई के हाथ लग गईं। सुभाष को जैकी की तस्वीरें इतनी पसंद आईं कि उन्होंने तुरंत की जैकी को मिलने बुलाया और अपनी फिल्म ‘हीरो’ ऑफर कर दी। फिल्म में वो मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ लीड रोल में नजर आए। 1983 में आई इस फिल्म से जैकी श्रॉफ रातों-रात सुपरस्टार बन गए।
आज जी रहे आलीशान जिंदगी
फिल्म ‘हीरो’ के बाद जैकी श्रॉफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राम लखन, तेरी मेहरबानियां, राम-लखन, दूध का कर्ज, बंधन, परिंदा, रंगीला और देवदास जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी इसी मेहनत ने उन्हें इंडस्ट्री के सुपरस्टार का टैग तो दिया साथ ही शान-ओ-शौकत की जिंदगी जीने का मौका भी दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज जैकी दा करीब 212 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines