फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू से ही इंडस्ट्री में पहचान बना ली थी. इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने स्क्रीन पर नेगेटिव से लेकर पॉजिटिव तक के किरदार निभाकर ऑडियंस को दीवाना बनाया है. आज हम एक ऐसे बॉलीवुड सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने विलेन बनकर इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वो कॉमेडियन बनकर हिट हुए. इसके साथ ही आज 62 साल की उम्र में भी ये सितारा अपने डांस से अच्छे-अच्छे डांसर्स को धूल चटा देता है. हम बात कर रहे हैं जावेद जाफरी की. कल यानी 3 दिसंबर को जावेद जाफरी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए आपको भी उनके बारे में डिटेल में बताते हैं.
विलेन बन की शुरुआत
जावेद जाफरी के पिता जगदीप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन रहे हैं. ‘शोले’ जैसी हिट फिल्म में अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को जगदीप ने दीवाना बना दिया था. वहीं अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जावेद जाफरी ने भी अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब हंसाया है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जावेद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत विलेन बनकर की थी. साल 1985 में आई ‘मेरी जंग’ फिल्म से जावेद जाफरी ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें: 17 साल बाद थिएटर में रिलीज होगी बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म, 3 घंटे 32 मिनट में मिलेगा एक्शन-सस्पेंस का डोज
कॉमेडी से जीता दिल
‘मेरी जंग’ से विलेन बनकर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले जावेद जाफरी कॉमेडी और डांसिंग में भी मास्टर हैं. साल 2005 में आई ‘सलाम नमस्ते’ में उन्होंने इतनी बेहतरीन कॉमेडी की थी कि उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का आईफा अवॉर्ड मिला था. इसके बाद जावेद जाफरी जिस भी फिल्म में नजर आए उनकी कॉमेडी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. साल 2007 में आई ‘धमाल’ फिल्म में जावेद जाफरी ने ‘मानव’ का किरदार निभाया था जो आज भी सबका फेवरेट है. इस किरदार ने ऑडियंस को खूब हंसाया था.
यह भी पढ़ें: सराया से सिपारा तक, बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने 2025 में अपने बच्चों के रखे यूनिक नाम
डांसिंग में हैं सबके मास्टर
नेगेटिव और पॉजिटिव रोल के साथ-साथ जावेद जाफरी डांसिंग के भी मास्टर हैं. वो ‘बूगी-वूगी’ जैसे डांसिंग शो का भी होस्ट कर चुके हैं. वहीं आज भी उनके डांस के आगे कईं बड़े-बड़े सितारे फेल हैं. हाल ही में ‘दे दे प्यार दे 2’ में उन्होंने 62 साल की उम्र में ऐसा डांस किया कि सभी देखते रह गए. उनके इस डांस के सामने न्यू एक्टर्स भी फेल साबित होते दिखे. वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ में जावेद जाफरी के साथ उनके बेटे मीजान जाफरी ने भी अपने डांस से ऑडियंस का दिल जीता.
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
55 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines