बॉलीवुड के दो दिग्गज सनी देओल और सलमान खान, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं। जहां सनी देओल की फिल्म जाट ने धीमी शुरुआत के बाद पकड़ बनाई है, वहीं सलमान की फिल्म सिकंदर भी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। अब जब फिल्म ‘जाट’ के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, तो दोनों फिल्मों की टक्कर और दिलचस्प हो गई है।
तीसरे दिन ‘जाट’ ने मारी हल्की छलांग
जाट ने अपने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन इसका आंकड़ा गिरकर 6.75 करोड़ पर आ गया। हालांकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने वापसी करते हुए 9.25 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान की सिकंदर पहले दिन 25 करोड़ और दूसरे दिन 27 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। तीसरे दिन थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिर भी इसने 18.5 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
तीन दिन में सिकंदर रही थी आगे
अगर तीन दिन की कुल कमाई की बात करें तो जाट जहां 25 करोड़ पर अटक गई है, वहीं सिकंदर ने 70.5 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। ये अंतर साफ बताता है कि किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है। हालांकि अगर शनिवार की बात करें तो जहां जाट ने 9.25 करोड़ की कमाई की वहीं सिकंदर ने सिर्फ 21 लाख ही कमाए।
‘जाट’ की कहानी और स्टारकास्ट
गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी जाट एक पूर्व ब्रिगेडियर की कहानी है, जो एक तटीय गांव में आतंक मचा रहे गैंगस्टर के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बड़े शहरों में इसका असर सीमित रहा है।
‘सिकंदर’ का स्टार पावर और हाई बजट
वहीं सिकंदर एक बिग बजट एक्शन फिल्म है जिसमें सलमान खान ‘राजा संजय राजकोट’ यानी सिकंदर की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। ईद के मौके पर रिलीज होने और सलमान के फैंस की लंबी लाइन के चलते फिल्म को पहले से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। हालांकि समीक्षकों की राय मिली-जुली रही, लेकिन सलमान का स्टारडम टिकट खिड़की पर भारी पड़ा।
क्या ‘जाट’ पकड़ेगा रफ्तार?
हालांकि सिकंदर अपनी ओपनिंग वीकेंड में काफी आगे निकल चुका है, लेकिन जाट को उम्मीद है कि वीकडेज में ये धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाएगी और 38 करोड़ तक पहुंच सकेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म अपने बजट को रिकवर कर पाएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: पहले भाई की बर्थडे पार्टी से गायब, अब Neha Kakkar संग रिश्ता तोड़ने की बात! Sonu Kakkar ने ऐसा क्यों किया?
संबंधित खबरें
'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
2 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines