Jaat vs Sikandar BO Collection: 'जाट' या 'सिकंदर', किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट या सलमान खान की सिकंदर, किस फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कायम है। किस फिल्म ने अब तक कितने पैसे कमा लिए हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Jaat vs Sikandar BO Collection

Jaat vs Sikandar BO Collection

विज्ञापन

बॉलीवुड की दो बड़ी एक्शन फिल्मों ‘जाट’ और ‘सिकंदर’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। एक तरफ सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ है, तो दूसरी तरफ सलमान खान की ईद पर आई ‘सिकंदर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। लेकिन सवाल ये है कि क्या ‘जाट’ ने ‘सिकंदर’ को टक्कर दी है? आइए आंकड़ों के जरिए इस मुकाबले का विश्लेषण करते हैं।

‘जाट’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत

सनी देओल की ‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने शुरुआती चार दिनों में करीब 39 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये और छठे दिन लगभग 4 से 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह ‘जाट’ का कुल कलेक्शन छह दिनों में 50.25 से 50.75 करोड़ रुपये के बीच पहुंच चुका है।

विज्ञापन

‘सिकंदर’ की पकड़ अब भी बरकरार

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी और इसे ईद की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिला। शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद चौथे दिन 8.5 करोड़, पांचवें दिन 4.75 करोड़ और छठे दिन 2.75 करोड़ की कमाई दर्ज की गई। अब तक ‘सिकंदर’ का कुल नेट कलेक्शन 86.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

किसने मारी बाजी?

हालांकि ‘जाट’ ने हफ्ते के दूसरे हिस्से में थोड़ी पकड़ बनाई है, लेकिन शुरुआती दिनों में ‘सिकंदर’ की रफ्तार ने उसे काफी आगे कर दिया। सलमान खान की स्टार पॉवर और ईद फैक्टर ने ‘सिकंदर’ को मजबूत शुरुआत दी, जिसका असर अब तक दिख रहा है। वहीं ‘जाट’ ने भी एक अच्छी फाइट दी है, खासकर चौथे दिन की कमाई ने उम्मीदें बढ़ाई थीं।

विज्ञापन

फैसला अब दर्शकों के हाथ में

दोनों ही फिल्में अब भी सिनेमाघरों में चल रही हैं। अगर ‘जाट’ को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो आने वाले दिनों में ये फिल्म अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। लेकिन फिलहाल की बात करें तो ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस की जंग में बढ़त बनाई हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ