बॉलीवुड की दो चर्चित फिल्मों ‘जाट’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही हैं। दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी इन दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े हर दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। खासकर ‘जाट’ ने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब इसके 14वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आई है। वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में ही तगड़ी कमाई की है।
‘जाट’ की 14वें दिन की रिपोर्ट
‘जाट’ ने अपने पहले हफ्ते में 61.65 करोड़ की शानदार ओपनिंग कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन अब भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को लगभग 1.09 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई 79.22 करोड़ तक पहुंच गई है।
पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और 5 करोड़ की कमाई की गई। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को आंकड़ों में गिरावट देखी गई। इसके बावजूद ये फिल्म अभी भी थिएटर में टिके रहने में कामयाब रही है।
‘केसरी चैप्टर 2’ की पहली हफ्ते की कमाई ने मचाया तहलका
वहीं दूसरी ओर ‘केसरी चैप्टर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले ही दिन 7.75 करोड़ की कमाई की थी और वीकेंड पर यह आंकड़ा और बढ़ा। रविवार तक ये फिल्म 12 करोड़ की कमाई कर चुकी थी, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और ये 4.5 करोड़ तक सिमट गई। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने क्रमश 5 करोड़ और 3.6 करोड़ की कमाई की। गुरुवार यानी सातवें दिन की कमाई लगभग 2.76 करोड़ रही और इसके साथ ही पहले हफ्ते का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45.36 करोड़ तक पहुंच गया है।
क्या ‘जाट’ करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार?
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘जाट’ अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ ने भी अपने शुरुआती हफ्ते में जो प्रदर्शन किया है, उससे ये साफ है कि फिल्म आने वाले दिनों में मजबूत पकड़ बना सकती है।
दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खूब लुभाया है। एक तरफ ‘जाट’ ने दो हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी, वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ ने नए जोश के साथ सिनेमाघरों में एंट्री ली है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते ये मुकाबला और कितना रोचक होता है।
यह भी पढ़ें: Pahalgam में AR Rahman को कश्मीरी लड़कियों ने समझा इलेक्ट्रिशियन, डायरेक्टर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
33 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines