हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaat ने चौथे दिन Sikandar को दी पटखनी, सनी देओल की फिल्म पर संडे को हुई नोटों की बारिश

एक तरफ ‘जाट’ तो दूसरी ओर ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही है। हालांकि, ‘जाट’ ने टिकट खिड़की पर ‘सिकंदर’ को पटखनी दे ही दी। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की चौथे दिन की कमाई…

विज्ञापन
Jaat, Sikandar

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को रिलीज हुए आज मंडे को पांचवां दिन है। फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही और इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालांकि, ‘जाट’ को संडे का फायदा मिला है और फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन चान दिनों में सबसे ज्यादा कमाई की है। इतना ही नहीं बल्कि सनी देओल की फिल्म ने सलमान खान की फिल्म को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की चौथे दिन की कमाई…

चार दिन में ‘जाट’ ने की सबसे ज्यादा कमाई

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है, लेकिन ओपनिंग डे से अब तक ये फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 40.25 करोड़ रुपये हो गई है।

100 करोड़ को पार कर चुकी ‘सिकंदर’

वहीं, अगर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की चौथे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबसे ‘जाट’ रिलीज हुई है, तबसे पहली बार ऐसा हुआ है कि सनी देओल की फिल्म ने सलमान खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटाई है। हालांकि, ‘सिकंदर’ को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने अब तक 109.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है ‘जाट’

सलमान खान की ‘सिकंदर’ तो 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है, लेकिन ‘जाट’ अभी 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या ‘जाट’ इस आंकड़े को पार कर पाएगी या फिर इसके पहले बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी। ‘जाट’ की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह ने अहम रोल अदा किया है।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor नहीं, तो फिर कौन हैं Vaddy? इंस्टाग्राम पर सीक्रेट अकाउंट के पब्लिक होते ही हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें