बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म एक्शन-थ्रिलर ‘जाट’ पिछले महीने अप्रैल, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि जिन लोगों ने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, उनके लिए ‘जाट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आया है। बता दें कि सनी देओल स्टारर ‘जाट’ में रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसंड्रा मुख्य किरदार में हैं।
ओटीटी पर कब जाएगी जाट?
सनी देओल साल 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। इसके बाद एक्टर इस साल फिल्म ‘जाट’ लेकर आए हैं। इस फिल्म को साउथ फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। वहीं मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर बनाया है। जागरण इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जाट’ 5 जून को ओटीटी पर दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: लाल गुलाब बनकर Urfi Javed ने रेड कार्पेट पर ली एंट्री, Cannes नहीं तो कहां दिखा स्टाइलिश लुक?
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि ‘जाट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 88.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 118.36 करोड़ रुपये रहा है।
क्या है ‘जाट’ की कहानी?
सनी देओल की ‘जाट’ की कहानी एक गांव से शुरू होती है, जहां राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) नाम का एक अपराधी क्राइम को अंजाम देता है। उस पूरे गांव पर सिर्फ उसका कंट्रोल है। एक दिन गांव में बलदेव प्रताप सिंह (सनी देओल) की एंट्री होती है। गांव वालों के साथ हो रहे गलत व्यवहार के खिलाफ बलदेव आवाज उठाता है। यहीं से वह राणातुंगा का दुश्मन बन जाता है। गांव वालों के लिए बलदेव दुश्मनों आ सफाया करने में जुट जाता है। फिल्म में जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, सैयामी खेर, जरीना वहाब, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, पी. रविशंकर, अजय घोष, बब्लू पृथ्वीराज, स्वरूपा घोष और मकरंद देशपांडे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines