Sunny Deol Jaat Controversy: एक्शन स्टार सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जाट इस वक्त विवादों के घेरे में आ गई है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को जहां दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं एक सीन के चलते फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं। इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया से लेकर कानूनी मोर्चे तक हलचल मचा दी है।
ईसाई समुदाय की भावनाएं हुईं आहत
जालंधर पुलिस ने फिल्म के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में FIR दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी, अभिनेता रंदीप हुड्डा, सनी देओल और निर्माता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। शिकायत के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में चर्च के अंदर प्रभु यीशु के क्रॉस के नीचे रंदीप हुड्डा का किरदार आक्रामक अंदाज में खड़ा होता है, जिससे प्रार्थना कर रहे लोगों की शांति भंग होती है।
फिल्ममेकर्स की मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक माफीनामा जारी किया है। उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और उन्हें इस विवाद पर गहरा खेद है। मेकर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विवादित सीन को फिल्म से हटा दिया है।
गोपीचंद मलिनेनी का बयान
फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के दौर में हर किसी के पास सोशल मीडिया है और हर किसी की अपनी सोच होती है। उन्होंने कहा कि जैसे किसी को भगवान बालाजी पसंद हैं, वैसे ही धार्मिक आस्थाएं अलग-अलग होती हैं। उन्होंने ये भी जोड़ा कि किसी फिल्म को देखने वाले भी अपनी-अपनी राय रखते हैं, इसलिए हर किसी की बातों पर ध्यान देना हमेशा संभव नहीं होता।
फैंस में बंटा हुआ रिएक्शन
इस विवाद ने दर्शकों को भी दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोग मेकर्स की ओर से माफ़ी और तुरंत एक्शन की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ऐसे सेंसिटिव विषयों पर फिल्म बनाने से पहले अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए।
क्या अब खत्म होगा विवाद?
मेकर्स द्वारा सीन हटाने और माफी मांगने के बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कानूनी कार्रवाई यहीं थमेगी या आगे और कोई कदम उठाया जाएगा। फिलहाल सनी देओल और रंदीप हुड्डा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Jaat पर FIR होने के बाद डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कानूनी पछड़े के बीच दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines