Jaat Box Office Collection Day 5: 'जाट' ने तोड़ा 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन!

सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन क्या कुछ कमाल किया है? फिल्म ने देवा के बाद अब गदर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं अब तक फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है।

Jaat Box Office Collection Day 5

Jaat Box Office Collection Day 5

विज्ञापन

सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म जाट इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है। रिलीज के महज पांच दिनों में इस एक्शन-ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका किया है, उसने कई पुरानी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘बॉर्डर’ जैसी क्लासिक फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर चुकी इस फिल्म की कमाई अब ‘गदर’ की तरफ बढ़ रही है।

जाट का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन

जाट ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत करते हुए लगभग 9.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी और उसके बाद से फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। दूसरे दिन थोड़ा गिरावट देखने को मिली लेकिन रविवार को जबरदस्त उछाल आया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवे दिन 5.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अब तक पांच दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 46 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। छुट्टियों का फिल्म को अच्छा फायदा मिला है और अंबेडकर जयंती पर भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।

विज्ञापन

गदर का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ फिल्म

इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ये सनी देओल की अब तक की कुछ बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है। जहां बॉर्डर ने अपने समय में लगभग 39 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था, जाट ने इसे पांच ही दिनों में पार कर लिया है। अब नजरें गदर की तरफ हैं, जो सनी देओल की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है और जिसने करीब 77 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो जाट जल्द ही उस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़

फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जो साउथ इंडस्ट्री में अपने तेज-तर्रार एक्शन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। जाट को मैथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है और इसके निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये का खर्च आया है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा ने निगेटिव रोल में दमदार अभिनय किया है, जिसकी सराहना हर ओर हो रही है।

विज्ञापन

इसके अलावा फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, सैयामी खेर और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। विनीत कुमार सिंह, जो हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म छावा में कवि कलेश का किरदार निभा चुके हैं, यहां भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म की सफलता को देखते हुए अब ये कहना गलत नहीं होगा कि सनी देओल ने एक बार फिर अपने एक्शन और जोशीले अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। पांच दिनों में जिस तरह से जाट ने बॉक्स ऑफिस पर जमे-जमाए रिकॉर्ड्स को हिला दिया है, उसने ये साबित कर दिया है कि सनी का क्रेज अभी भी बरकरार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ