Jaat Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। एक तरफ सलमान खान की ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर गिरती-पड़ती कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ‘जाट’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आज दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि रिलीज से पहले ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में क्या कमाल दिखाया है?
जाट की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में दूसरे दिन ठीक-ठाक कमाई करते हुए 36,917 टिकट बेच दिए हैं। ये टिकट देशभर में 73 हजार से ज्यादा शो के लिए बुक किए गए हैं। इस तरह से सनी देओल की ‘जाट’ ने रिलीज से पहले ही 63.49 लाख रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं ब्लॉक सीट के साथ ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: अपूर्वा मुखीजा को मिली जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी, पोस्ट में दिखा 2 महीने का टॉर्चर
ओपनिंग डे पर कितना करेगी कमाई?
ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया है कि जिस तरह सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ एडवांस बुकिंग में परफॉर्म कर रही है, उससे नॉर्थ एरिया में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 10 करोड़ रुपये से ओपनिंग ले सकती है। या उससे अधिक कमाई करने की उम्मीद है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि ओपनिंग के आंकड़ों का अनुमान लगाना जल्दबाजी हो सकती है। हालांकि फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है।
सिकंदर को नहीं दे पाएगी टक्कर?
जाहिर है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से देखा जाए जो सनी देओल की ‘जाट’ के लिए पहले दिन ‘सिकंदर’ को मात देना मुश्किल होगा। अगर ये फिल्म 10 करोड़ रुपये से ज्यादा ओपनिंग कर भी लेती है तो 26 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल हो सकता है।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
29 mins ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
2 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines