बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि रियल लाइफ में दिखा उनका गुस्सा है। अब भी अपने एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाने वालें सनी देओल हाल ही में हुए फिल्म ‘जाट’ के प्रीमियर में तब भड़क गए जब टीवी एक्टर शालीन भनोट ने उनकी उम्र को लेकर टिप्पणी कर दी।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन सनी की एनर्जी की तारीफ करते हुए कहते हैं ‘इस उम्र में भी आपकी एनर्जी कमाल है।’ इस पर सनी देओल बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब देते हैं, ‘मैं बूढ़ा नहीं हूं।’ इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच माहौल थोड़ा मजाकिया नजर आया।
‘गुस्से वाले हीरो’ को देखकर चौंक गए फैंस
फिल्मों में अपने जबरदस्त गुस्से के लिए मशहूर सनी देओल को असल जिंदगी में लोग शांत स्वभाव का मानते हैं। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए। जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि शालीन की बात को हल्के में लेना चाहिए था।
सनी देओल बोले – ‘मैं हमेशा से एथलीट रहा हूं’
एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि वो खुद को कभी उम्र के दायरे में नहीं देखते। उनका कहना है, ‘मैं हमेशा से खेलों में रहा हूं। वेट ट्रेनिंग बाद में आई। मैं जिंदगी को एक स्पोर्ट्स की तरह लेता हूं। यही मेरी ऊर्जा का राज है।’
‘जाट’ को दर्शकों का भरपूर प्यार
10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, फैंस का प्यार देखने लायक है। सोशल मीडिया पर सनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें ट्रैक्टरों से सिनेमाघरों तक पहुंचती भीड़ देखकर बेहद खुशी हो रही है।
फिल्म में सईयामी खेर, राम्या कृष्णन, उपेंद्र लिमये, जगपति बाबू और ज़रीना वहाब जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है और इसे Mythri Movie Makers, People Media Factory और Zee Studios ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic के बेस्ड फ्रेंड के करीब बैठा दिखा Hardik Pandya का बेटा, मम्मी की रैंप वॉक पर किया चीयर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
3 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
13 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
15 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines