Jaane Jaan: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस करीना कपूर अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह अपनी फिल्म जाने जान लेकर आईं हैं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म एक जापानी नॉवेल पर आधारित है। यह फिल्म 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि बीते दिन मुंबई में जाने जान की स्क्रीनिंग रखी गई थी, इस दौरान तमाम फिल्मी सितारों ने इसमें शिरकत की। स्क्रीनिंग में लव बर्ड्स विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया भी पहुंचे।
सितारों का हुजूम
18 सितंबर को आयोजित जाने जान की स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हुजूम उमड़ा। इसमें अर्जुन कपूर से लेकर ईशा गुप्ता और नोरा फतेही तक नजर आए। अर्जुन कपूर ने डेनिम शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स में कूल लुक में पहुंचे। वहीं जयदीप अहलावत और विजय वर्मा ने टाइटेनिक पोज दिया। वहीं सुजॉय घोष ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।
हाथों में हाथ डाले दिखे विजय-तमन्ना
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसे ही स्क्रीनिंग में पहुंचे, उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। दोनों हाथ में हाथ डाले पहुंचे पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान जहां विजय वर्मा ने गोल्डन ब्राउन रंग की पैंट और ब्लेजर कैरी किया था। अभिनेता ने इसे ब्लैक कलर की शर्ट के साथ पेयर किया। वहीं तमन्ना नेवी ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आईं।
वेकेशन पर चलीं करीना
स्क्रीनिंग में वरुण धवन ब्लैक प्रिंटेड शर्ट में पहुंचे, वहीं कार्तिक आर्यन ब्लैक फिटेड टी-शर्ट और पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं जयदीप अहलावत ने डार्क ब्लैक बंद गले का सूट पहना और श्रिया पिलगांवकर भी नजर आईं। हालांकि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान करीना कपूर नहीं पहुंच पाईं लेकिन उनको सैफ अली खान, तैमूर और जेह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि अभी इनके हॉलीडे डेस्टिनेशन का खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि परिवार 21 सितंबर को करीना के बर्थडे के लिए हॉलीडे पर गया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines