Jaan Kumar Sanu: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। दर्शकों को भी शो के जल्दी ऑन एयर होने का इंतजार है। बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसके लिए ना सिर्फ दर्शकों बल्कि सेलेब्स में भी क्रेज रहता है। शो में जाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं? हालांकि अब जान कुमार सानू ने खुलासा किया है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने काले जादू का सहारा लिया था।
जान सानू ने किया खुलासा
दरअसल, पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) संग पॉडकास्ट में बात करते हुए जान कुमार सानू ने इस बारे में बात की है। इस दौरान जान सानू ने बताया कि उस वक्त मैं शो में जाने के लिए बहुत एक्साइटेड था। बंगाल को अक्सर काले जादू के लिए बातें होती है और मैं सलाह लेने के लिए कलकत्ता चला गया। वहां पर मेरी मुलाकात एक महिला से हुई और जब मैं उनसे मिला तो उस वक्त उनके पास कई बंदर थे।
मैंने बलि चढ़ाई- जान कुमार
जान सानू ने बताया कि जब मैंने उस महिला से बात की तो मुझे पता लगा कि वो बंदर नहीं बल्कि इंसान थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बंदर बना दिया गया था और वो महिला जो भी कहती थी वो वही करते थे। सानू ने बताया कि इसी को वशीकरण कहा जाता है और ये सब देखने के बाद मुझे समझ आ गया कि मैं बिल्कुल सही जगह पर आया हूं। इसके बाद उस महिला ने मुझसे कहा कि मैं जो भी चाहता वो हो जाएगा, लेकिन इसके लिए मुझे कुछ बलिदान देना होगा।
15 दिनों तक चलता रहा ये सिलसिला
इसके आगे जान कुमार ने बताया कि फिर मैंने बकरियों और मुर्गों की बलि चढ़ाई। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिनों तक ये चलता रहा और जैसे ही मैं मुंबई आया, तो बिग बॉस के मेकर्स से मुझे फोन आ गया। हालांकि इसके बाद में उन्होंने कहा कि बिग बॉस 14 के लिए उन्होंने किसी भी तरह के काले जादू का इस्तेमाल नहीं किया है। अब सच क्या है वो तो जान सानू ही जानते हैं और उनकी इस बात से ये कहा भी नहीं जा सकता कि उन्होंने ऐसा किया था या वो सच में मजाक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 500 रुपये भी नहीं थी इस सुपरस्टार की पहली सैलरी, कभी कॉफी शॉप में काम किया करती थीं ‘स्त्री’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines