लेजर फेशियल से बुरी तरह झुलसा TV Host का चेहरा, Photo देख कभी नहीं करें ऐसी गलती

Issada Aisiri Face Burning Scars

Issada Aisiri Face Burning Scars

Issada Aisiri Face Burning Scars: आज के समय में हर कोई खूबसूरत बनने के लिए या चेहरे से अन चाहे बालों को हटाने के लिए लेजर फेशियल का सहारा ले रहे हैं, जिसका नतीजा हाल में थाईलैंड से सामने आ रही है एक बड़ी चौकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर में देखने को मिलता है। जहां एक टीवी होस्ट इस्सादा आइसीरी (Issada Aisiri) का चेहरा लेजर फेशियल से बुरी तरह झुलस गया है। हाल में टीवी होस्ट ने अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर काफी जलने के दाग नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस्सादा के माथे से लेकर गालों तक पूरे चेहरे पर गहरे भूरे और लाल रंग के जलने के निशान नजर आ रहे हैं। अपनी ऐसी हालत के बारे में बताते हुए अस्सादा ने बताया कि ‘लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार डॉक्टर और स्टाफ ने मुझसे माफी मांगी है, लेकिन क्लीनिक की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला’।

विज्ञापन
विज्ञापन

Issada Aisiri को अभी तक नहीं मिला मुआवजा

इस्सादा ने बताया कि ‘क्लिनिक के वकील ने इस घटना के कुछ दिनों बाद उनकी शिकायत को माना गया और मुआवजा देने के लिए फोन किया, लेकिन हफ्तों बाद भी अभी तक मुझे कोई मुआवजा नहीं मिला है’। वहीं, इस्सादा ने आगे बताया कि ’22 सितंबर को ऑनलाइन लिखते हुए उन्होंने मुझसे कहा था कि गलती करने वाले डॉक्टर और बाकी कर्माचारियों ने मुझे माफी मांगी है, लेकिन क्लिनिक के अधिकारियों से कुछ नहीं सुना है। अब तक, क्लिनिक से कोई मुआवजा नहीं दिया’।

TV Host suffers nasty burn scars | Before and After

TV Host suffers nasty burn scars | Before and After

विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना 

थाईलैंड में लोग अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सजग रहते हैं और लेजर फेशियल से लेकर कई तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। वो लोग अपने स्टार की तरह दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लेजर फेशियल की लाइन में इस तरह की घटना नई हैं। हालांकि, इससे पहले भी जुलाई में सॉकफालैक वोंगसोनेसामाउथ नाम की एक डीजे के चेहरे पर डोडी फिलर ट्रीटमेंट के चलते काफी सूजन हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ