हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ISPL 2025 में दिखी Jacqueline Fernandez की अदाएं, Abhishek Bachchan के साथ भी नजर आया खास बॉन्ड

ISPL 2025: इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है और इस इवेंट से सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए हैं। इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियां भी नजर आई हैं।

विज्ञापन
ISPL 2025

ISPL 2025: इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का दूसरा सीजन 26 जनवरी यानी आज से शुरू हो गया है। इसमें क्रिकेट और मनोरंजन का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2025 के इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई सितारों को देख गया। इस दौरान जैकलीन फर्नांडिस और अभिषेक बच्चन को भी लीग के इवेंट में देखा गया। साथ ही जैकलीन फर्नांडिस का भी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2025

दरअसल, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2025 (ISPL) के इवेंट में अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सचिन तेंदुलकर, साउथ सुपरस्टार सूर्या नजर आए। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जैकलीन, अभिषेक से मिलने के लिए उनके पास आती हैं। इस दौरान दोनों में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों आपस में कुछ बातें भी करते नजर आए।

डांस करती नजर आई जैकलीन

इसके अलावा जैकलीन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस टीम के साथ मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो बेस्ट है। तीसरे यूजर ने कहा कि कमाल का डांस कर रही हो। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

किकू शारदा भी आए नजर

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा जैकलीन का एक और भी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैकलीन और किकू शारदा दोनों साथ में डांस कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ब्यूटीफुल डांस। दूसरे यूजर ने लिखा कि मस्ती और डांस एक साथ। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल का डांस है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

15 फरवरी तक चलेगा इवेंट

इसके अलावा अगर ISPL 2025 की बात करें तो इस इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन आज से शुरू हो गया है। 15 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को ठाणे के मशहूर दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित किया गया है। फैंस को इस प्रीमियर लीग का बेसब्री से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पति के साथ विदेश घूम रहीं Sonakshi Sinha, फोटोज देख यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola