फेमस हॉलीवुड एक्टर का 71 की उम्र में निधन, The Wire से हुए थे मशहूर

Isiah Whitlock Jr Death: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है.

isiah whitlock jr passed away

फेमस एक्टर का निधन

विज्ञापन

Isiah Whitlock Jr Death: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है. फेमस एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 की उम्र में निधन हो गया है. ‘द वायर’ क्राइम ड्रामा से मशहूर हुए व्हिटलॉक जूनियर के जाने से हॉलीवुड को भारी नुकसान पहुंचा है. एक्टर के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है, जिसके बाद से ही हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर भी इसायाह व्हिटलॉक जूनियर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

मैनेजर ने दी निधन की जानकारी

इसायाह व्हिटलॉक जूनियर के निधन की खबर से हॉलीवुड एक्टर्स भी शॉक्ड हैं. वहीं एक्टर के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ब्रायन लीबमैन ने दी. मैनेजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मुझे बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे प्यारे दोस्त और क्लाइंट इसायाह व्हिटलॉक जूनियर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. अगर आप उन्हें जानते होंगे तो आप भी उन्हें बहुत प्यार करते होंगे. वो एक प्रतिभाशाली एक्टर और बेहतर इंसान थे.’

विज्ञापन

‘द वायर’ ने दी पहचान

व्हिटलॉक को एचबीओ के क्राइम ड्रामा सीरियल ‘द वायर’ से पहचान मिली थी. इसमें उन्होंने एक करप्ट राजनेता क्ले डेविस का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस को खूब पसंद भी आया था. इसी किरदार ने व्हिटलॉक को फेमस कर दिया था. वहीं ‘द वायर’ में ऑडियंस को ड्रग मामले और अपराधिक राजनीति के बारे में डिटेल में बताया गया था. आज भी ऑडियंस इस सीरियल को खूब पसंद करती है.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

व्हिटलॉक ने फिल्म इंडस्ट्री में दशकों तक काम किया था. 125 से ज्यादा किरदार ऑनस्क्रीन निभाने वाले व्हिटलॉक ने फेमस एक्टर स्पाइक ली की कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी. इनमें ‘शी हेट मी’, ‘रेड हुक समर’, ‘ची-राक’, ‘ब्लैकक्कलैंसमैन’ और ‘डा 5 ब्लड्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इनके साथ ही कॉमेडी सीरीज ‘वीप’ में उन्होंने एक अमेरिकी रक्षा सचिव की यादगार भूमिका निभाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ