हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ishqbaaz फेम एक्ट्रेस Nehalaxmi Iyer के हाथों में लगी शादी की मेहंदी, जश्न की झलक आई सामने

Nehalaxmi Iyer Mehndi Ceremony: एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अब अपने साजन के नाम की मेहंदी लगवा ली है। कल एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उससे पहले अब मेहंदी के फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। सभी उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
नेहा लक्ष्मी अय्यर ने हाथों पर लिखवाया अपने दूल्हे राजा का नाम

Nehalaxmi Iyer Mehndi Ceremony: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर (Nehalaxmi Iyer) जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी झलक अब सामने आ गई है। टीवी के फेमस शो ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaz) से मशहूर हुईं एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर अपनी शादी को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं ये तो सभी जानते हैं। एक्ट्रेस काफी समय से अपनी शादी के एक-एक दिन गिन रही हैं कि कब वो रात आएगी जब वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी (Rudraysh Joshi) संग सात फेरे लेंगी। शादी से पहले अब एक्ट्रेस ने अपने हाथों में अपने होने वाले दूल्हे के नाम की मेहंदी रचा ली है।

नेहा लक्ष्मी अय्यर को लगी मेहंदी

इस स्पेशल सेरेमनी में क्या-क्या हुआ और नेहा इस दौरान कैसी लग रही थीं अब उसका वीडियो सामने आ गया है। एक्ट्रेस की गर्ल गैंग उन्हें पैम्पर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। सभी लोग मिलकर नेहा को स्पेशल फील करवा रहे हैं और जश्न के माहौल में चार चांद लगा रहे हैं। ‘इश्कबाज’ की पूरी गर्ल गैंग इस फंक्शन में जान फूंकती हुई नजर आई। बता दें, अपने मेहंदी के फंक्शन में नेहा लक्ष्मी अय्यर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना है। हैवी ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने जमकर अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की।

दोस्तों ने खूब किया डांस

जहां एक तरफ आज कल एक्ट्रेस मिनिमल मेहंदी लगवा रही हैं वहीं इस ब्राइड ने पूरे हाथों और पैरों पर दिल खोलकर मेहंदी लगवाई है। उनकी मेहंदी काफी खूबसूरत लग रही है। दूल्हे राजा भी इस फंक्शन में पहुंच गए और उन्होंने भी एक्ट्रेस के लिए अपने हाथ में मेहंदी लगवा ली। दूसरी तरफ एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) और श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) मेहंदी के जश्न में जमकर थिरके। इन दोनों ने डांस कर माहौल बना दिया। दोनों ने अपनी बेस्ट फ्रेंड का प्री- वेडिंग फंक्शन खूब एन्जॉय किया। टीवी की इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज देख अब फैंस भी सोशल मीडिया पर खुश नजर आ रहे हैं। ये मेहंदी इतनी धूमधाम से हुई है तो शादी कितनी ग्रैंड होगी अब ये सोचकर ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Shiv Shakti के सेट पर एक्ट्रेस की हालत बिगड़ी, Arjun Bijlani ने पोस्ट किया शॉकिंग वीडियो

26 फरवरी को होगी शादी

सब बस उसी पल का इंतजार कर रहे हैं जब उन्हें नेहा लक्ष्मी अय्यर का ब्राइडल लुक देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस अपनी शादी पर क्या पहनने वाली हैं और कैसी लगने वाली हैं इसमें सभी की दिलचस्पी बनी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स अब एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी के वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं और आंखें मूंदकर उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। इस खूबसूरत ब्राइड ने सभी की दिल की धड़कने बढ़ाई हुई हैं। अब 26 फरवरी यानी कल तक फैंस को सब्र रखना पड़ेगा तभी उन्हें नेहा लक्ष्मी अय्यर के स्पेशल डे की झलक देखने को मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें