हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ishqbaaaz एक्ट्रेस Nehalaxmi Iyer बनीं दुल्हन, साउथ इंडियन वेडिंग की झलक आई सामने

Nehalaxmi Iyer Wedding Photos: नेहा लक्ष्मी अय्यर शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका ब्राइडल लुक भी रिवील हो चुका है। इश्कबाज एक्ट्रेस ने साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की है। उनकी शादी की सभी रस्मों के वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस का लुक देख फैंस भी इम्प्रेस हो गए हैं। हर तरफ खुशी और जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
नेहा लक्ष्मी अय्यर का ब्राइडल लुक हुआ रिवील

Nehalaxmi Iyer Wedding Photos: ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaz) फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर (Nehalaxmi Iyer) की शादी हो गई है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी (Rudraysh Joshi) संग सात फेरे ले चुकी हैं वो भी साउथ इंडियन स्टाइल में। दरअसल, एक्ट्रेस की शादी की रस्में साउथ इंडियन स्टाइल में निभाई गई हैं। वहीं, अब उनका ब्राइडल लुक भी सामने आ गया है। नेहा लक्ष्मी अय्यर के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो जारी हो चुके हैं जिनमें उनकी शादी होती दिख रही हैं। इस हैप्पिली मैरिड कपल की शादी में ढेर सारी एक्साइटमेंट और इमोशंस दिखें। लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं कि नेहा लक्ष्मी अय्यर ब्राइडल लुक में कैसी लगीं।

शादी के बंधन में बंधी नेहा लक्ष्मी अय्यर  

एक्ट्रेस अपनी शादी में सबसे हटके लुक में नजर आईं। उन्होंने अपनी वेडिंग में दो लुक लिए थे। नेहा लक्ष्मी अय्यर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी वरमाला की झलक दिखाई दी। वरमाला के दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। वो इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में लाल चूड़ा, कमर में बेल्ट और माथा पट्टी और बड़ी- सी नथनी वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साउथ इंडियन ब्राइड के दूल्हे ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। मेहरून शर्ट और धोती पहन नाचते हुए दूल्हे राजा ने एंट्री मारी और फिर हुई इनकी वरमाला। इस रस्म में कपल की खुशी सांतवे आसमान पर दिख रही है। एक्ट्रेस इस शादी से कितनी खुश हैं वो साफ देखा जा सकता है।

लक्ष्मी अय्यर का पहला ब्राइडल लुक

विज्ञापन

एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक

इसके बाद नेहा लक्ष्मी अय्यर के फेरों का वीडियो सामने आया है। फेरों के वक्त एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग आउटफिट चेंज कर लिया। उन्होंने सुरक लाल साड़ी पहनकर अपने पति देव संग साथ फेरे लिए। हैवी ब्लाउज के साथ सिल्क साड़ी पहन एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए तैयार हुईं। बालों में गजरे लगाकर वो बला की खूबसूरत लगीं। उन्होंने बाल की चोटी बनाई हुई है जिसे सफेद मोगरे के फूलों से सजाया गया है। ग्लॉसी मेकअप और हैवी ज्वेलरी के साथ नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपना दूसरा लुक कम्पलीट किया। कपल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अग्नी को साक्षी मान फेरे लिए और फिर ये दोनों पति पत्नी बन गए।

लाल जोड़े में नेहा लक्ष्मी अय्यर ने लिए सात फेरे

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit ने फिर लिया Nisha का अवतार, 29 साल में इतनी बदल गईं एक्ट्रेस

फैंस दे रहे शादी की बधाई

इस ड्रीम वेडिंग की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को दुल्हन के अवतार में देख बेहद खुश हैं। नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रायश जोशी को अब सभी लोग इस शादी की बधाई दे रहे हैं और इनके वेडिंग लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। सभी को एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक काफी पसंद आ रहा है। इतनी हसीन ब्राइड को देख अब सभी की आंखें खुली रह गई हैं। यकीनन अब फैंस एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को रीक्रिएट करेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola