Surbhi Chandna Viral Photo: ‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने 2 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाई थी। वहीं, अभी इस कपल की शादी को महज 4 महीने ही हुए हैं और अभी से सुरभि के हाथ में बेबी नजर आ रहा है। आखिर शादी के 4 महीने बाद ही उन्हें बेबी कैसे हो सकता है? क्या एक्ट्रेस ने बेबी अडॉप्ट कर लिया है या वो पहले से ही प्रेग्नेंट थीं? अब सोशल मीडिया पर उनकी बेबी के साथ एक तस्वीर देख लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
बेबी को प्यार से थामे दिखीं सुरभि
बता दें, कुछ देर पहले खुद सुरभि चंदना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक न्यू बोर्न बेबी है। इस बच्चे को थामे हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर जो मुस्कान दिख रही है अब उससे कुछ लोग कंफ्यूज हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अब इस बेबी के साथ अपना रिश्ता बताकर सारा कन्फ्यूजन दूर कर दिया है। उन्होंने बताया है कि इस बेबी को अपने हाथों में थाम कर वो कितनी खुश हैं।
क्या है इस बच्चे से एक्ट्रेस का रिश्ता?
इससे पहले कि ये तस्वीर देख आप लोग सोचें कि ये बच्चा सुरभि का है तो बता दें, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये बात ओर है कि ये बेबी उन्हें मां वाली फीलिंग जरूर देगा क्योंकि इस बच्चे के इस दुनिया में आने से एक्ट्रेस मासी बन गई हैं। अब सुरभि ने ये पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो मासी बनकर खुश से झूम गई हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत भाग्यशाली हूं कि ये लिटिल वन मेरी शादी का हिस्सा बन सका, जब वो मम्मी के टमी में था।’ सुरभि ने ये खुशी देने के लिए अपनी बहन को धन्यवाद कहा है। साथ ही शादी में उनके काम संभालने और मदर ड्यूटी निभाने के लिए भी शुक्रिया अदा किया।
यह भी पढ़ें: बहू की विदाई में रोए ससुर, Radhika Merchant से ज्यादा Mukesh Ambani दिखे भावुक; वीडियो वायरल
बच्चे के आने से खुशी से झूम रहीं एक्ट्रेस
सुरभि ने अपने इस पोस्ट में खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार किसी बच्चे को पकड़ा है। ऐसे में वो डरी हुई हैं, इमोशनल हैं और स्माइल भी कर रही हैं। ये बेबी इतना क्यूट है कि उसके छोटे-छोटे हाथ और पैरों को वो किस करना बंद नहीं कर पा रही हैं। अब मासी बनने के बाद एक्ट्रेस बच्चे को कपड़े से लपेटना, उसकी पूप साफ करना और उसे डकार दिलाना भी सीख रही हैं। अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
16 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
19 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
21 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
22 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines