Ishqbaaaz Actress Nehalaxmi Iyer Wedding: हाल ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी शादियां देखने को मिली हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्स ने अपने लाइफ पार्टनर का हाथ थामा है। लेकिन अब खूबसूरत सा संयोग भी देखने को मिला है। हो सकता है आपने वो नोटिस न किया हो जिस पर अब हमारी नज़र पड़ी है। टीवी पर दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया शो ‘इश्कबाज‘ (Ishqbaaaz) जितना दिलचस्प था उतनी ही दिलचस्प इस शो में कलाकारों की ऑफ स्क्रीन दोस्ती भी रही है। इस शो की गर्ल गैंग एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाती है। कई बार सोशल मीडिया पर श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh), मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava), सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और नेहा लक्ष्मी अय्यर (Nehalaxmi Iyer) की दोस्ती ने फैंस का ध्यान खींचा है।
यह भी पढ़ें: Kalkaji Mandir हादसे पर आया B Praak का रिएक्शन, मौत और घायल लोगों पर क्या बोले सिंगर?
इश्कबाज की एक्ट्रेसेस की एक के बाद एक शादी
लगता है इन सभी के दिल असल में काफी गहराई से जुड़े हुए हैं। इस बात का संकेत इनकी शादियां दे रही है। हर-सुख दुख में साथ देने वाले ये दोस्त अब शादी में भी एक साथ ही दिखाई दे रहे हैं। इनके बीच एक अलग ही कनेक्शन नज़र आया है। इन दिनों सुरभि अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें, उनसे थोड़े दिनों पहले श्रेनु पारिख ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय महात्रे (Akshay Mhatre) संग सात फेरे लिए हैं और उससे कुछ वक्त पहले ही मानसी श्रीवास्तव ने कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) संग साथ जीने-मरने की कस्में खाई हैं। वहीं, अब नेहा लक्ष्मी अय्यर को लेकर भी गुड न्यूज़ सामने आ गई है।
सुरभि से पहले होगी नेहा लक्ष्मी अय्यर की शादी!
अब सुरभि चंदना से पहले उनकी स्पेशल फ्रेंड नेहा लक्ष्मी अय्यर शादी रचाने वाली हैं। इतना ही नहीं नेहा की शादी से पहले फन एक्टिविटी भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें ‘इश्कबाज’ की गर्ल गैंग एक साथ दिखाई दे रही है। यहां 2 टीम बनी हुई हैं एक ब्राइड की टीम और एक ग्रूम की टीम। इतना ही नहीं सभी नेहा पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और ब्राइड टू बी का सैश पहनाकर उनसे और उनके बॉयफ्रेंड से केक भी कटवा रहे हैं। हालांकि नेहा लक्ष्मी अय्यर और Rudraysh Joshi की वेडिंग डेट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है।
दोनों की वेडिंग डेट रिवील!
वहीं, सामने आए केक काटते हुए कपल की फोटो को देखकर ऐसा लगा रहा है जैसे 26 फरवरी को ये कपल शादी रचाने वाला है। दरअसल, इस चकले पर जो डेट लिखा है वो 26 फरवरी है। वहीं, सुरभि की शादी बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) के साथ 1 और 2 मार्च को जयपुर में होगी। इसका मतलब साफ है कि सुरभि से पहले नेहा लक्ष्मी अय्यर दुल्हन बन जाएंगी। अब फैंस भी ये देखकर हैरान हैं कि ये सभी सहेलियां एक -साथ शादियां क्यों कर रही हैं। खैर अब फैंस को इनकी वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतज़ार है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
37 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines