Navina Bole Confirms Divorce: पॉपुलर एक्ट्रेस नवीना बोले को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘इश्कबाज‘ फेम एक्ट्रेस नवीना बोले की पर्सनल लाइफ में तूफान आ गया है। अब खबर आई है कि एक्ट्रेस की सात साल पुरानी शादी अब खतरे में है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने पति को जल्द ही तलाक दे सकती हैं। ये सुनकर फैंस भी शॉक्ड हैं क्योंकि कपल की एक बेटी भी है और अब इनके अलग होने से इसका असर उस बच्ची की परवरिश पर भी पड़ सकता है।
एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर
आपको बता दें, नवीना ने साल 2017 में फाइनेंशियल कंसल्टेंट Jeet Karani से शादी की थी। वहीं, अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई हैं। अब इन अफवाहों पर खुद एक्ट्रेस का बयान सामने आ गया है। नवीना बोले ने खुद अपने सेपरेशन की खबरों को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने अपनी टूटी शादी की खबर कंफर्म करते हुए बयान दिया है कि जीत और वो करीब 3 महीने पहले ही अलग हो गए थे और जल्द ही दोनों लीगल प्रोसिडिंग शुरू करेंगे और ऑफिशियली तलाक ले लेंगे।
कैसे होगी 5 साल की बच्ची की परवरिश?
नवीना बोले ने ये भी कहा है कि जीत और वो मिलकर अपनी 5 साल की बेटी की परवरिश करेंगे, यानी दोनों Kimaayra की को-पेरेंटिंग करने वाले हैं। इस दौरान बेटी एक्ट्रेस के पास ही रहेगी लेकिन वो हफ्ते में 2 दिन अपने पिता के साथ बिताएगी। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि तलाक का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है और अब वो कॉर्डिअल रहेंगे। नवीना का कहना है कि साथ में नाखुश रहने से बेहतर है कि अलग होकर खुश रहा जाए।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर Darshan Thoogudeepa को जेल में मिला VIP ट्रीटमेंट, 7 ऑफिसर्स हुए सस्पेंड
क्या है शादी टूटने की वजह?
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनकी शादी टूटने का क्या कारण है? तो उन्होंने खुलकर तो कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये जरूर कहा है कि शादी की शुरुआत में तो सब अच्छा था लेकिन बाद में चीजें बदल गईं। दोनों ने अपनी बेटी के खातिर चीजें ठीक करने की बेहद कोशिशें की, लेकिन कुछ भी काम न आया। नवीना बोले ने कहा कि शादी में कम्युनिकेशन के अलावा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद जरूरी है। एक्ट्रेस बोलीं कि ये एक फैमिली मैटर है और दोनों के बीच इस वक्त तनाव है और ऐसे में वो इस मामले पर थोड़ी प्राइवेसी चाहती हैं।
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines