---विज्ञापन---

चांदनी बेंज कौन? जिनके साथ डिनर डेट पर निकले ईशान खट्टर, क्या मीरा राजपूत की आने वाली है ‘देवरानी’

Ishaan Khatter And Chandni Bainz Dating Rumor: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर एक बार फिर डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीती रात उन्हें रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।

---विज्ञापन---

Ishaan Khatter And Chandni Bainz Dating Rumor: बॉलीवुड के मोस्ट यंग एक्टर ईशान खट्टर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीती रात शुक्रवार को उन्हें पैपराजी ने उस वक्त अपने कैमरे में कैद कर लिया जब ईशान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ डिनर डेट पर गए। दोनों की वीडियो और तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। बता दें कि इससे पहले भी ईशान खट्टर और चांदनी बेंज को साथ में देखा जा चुका है। तब से ऐसी चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप की खबरों को दोनों ने कंफर्म नहीं किया है। फैंस ये भी जानने के लिए बेताब हैं कि चांदनी बेंज कौन हैं जिनके साथ ईशान खट्टर अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं…

कौन हैं चांदनी बेंज?

आपको बता दें कि 22 साल की चांदनी बेंज एक मलेशियाई मॉडल और जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो मुंबई में रहती हैं। यहां चांदनी बतौर फैशन मॉडल एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘माई मदर्स’ के जरिए की थी। वहीं इंडिया में उन्हें सबसे पहला ब्रेक एक ऐड से मिला था। यह ऐड ‘सनसिल्क’ का था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदनी बेंज ने सिर्फ 11 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उनकी हिंदी, इंग्लिश, मलयालम और पंजाबी भाषा में काफी अच्छी पकड़ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या जैस्मीन वालिया ने हार्दिक पांड्या के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप? इस तस्वीर से मिला हिंट

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ईशान खट्टर और चांदनी बेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को डिनर डेट से निकलते हुए देखा जा सकता है। दोनों इस दौरान हाथ में हाथ डाले हुए थे। दोनों को देखकर जैसे ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो ईशान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को बचाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद वो चांदनी को अपनी बाहों से कवर करते हुए कार तक ले जाते हैं। दोनों के इस अंदाज ने एक बार फिर उनके डेटिंग रूमर्स की अफवाह को तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह तक कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को जल्द ही उनकी देवरानी मिलने वाली हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने सवाल पूछते हुए कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या ईशान खट्टर और चांदनी बेंज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये शाहिद कपूर की बीवी की बहन क्यों लग रही है?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों साथ में क्यूट लग रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिल्मों का पता नहीं.. कुछ कमा भी रहा है या सिर्फ गर्लफ्रेंड ही बना रहा है।’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

First published on: Aug 17, 2024 09:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola