Who Is Chandni Bainz: इन दिनों बी-टाउन में एक नए कपल को लेकर जोरों से चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी कपल को लेकर खूब बातचीत की जा रही है। दरअसल, हाम बात कर रहे हैं ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज (Chandni Bainz) की। 14 फरवरी को सबने प्यार के दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। ऐसे में ये न्यू रूमर्ड कपल भी कहां पीछे रहने वाला था, लेकिन अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर ईशान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यानी चांदनी बैंज कौन हैं? आइए आपको बताते हैं ईशान खट्टर की ‘मिस्ट्री गर्ल’ के बारे में…
कौन हैं चांदनी बैंज?
चांदनी बैंज की बात करें तो वो मलेशिया मॉडल है और वहीं की रहने वाली है। कथित तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के लिए चांदनी मुंबई में है। बता दें कि कुआलालंपुर की चांदनी ने कई टीवी शोज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। उन्होंने सिंगापुर के टीवी शो माई मदर्स स्टोरी और मलेशिया की सीरीज में भी काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एड्स और कई कैटलॉग में भी काम किया है। इसके अलावा चांदनी होस्ट भी रह चुकी हैं। वहीं, अब चांदनी बैंज को लेकर खबरें हैं कि वो और ईशान खट्टर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से अभी किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।
वेलेंटाइन डे पर साथ नजर आए ईशान और चांदनी
बता दें कि इसके पहले भी चांदनी और ईशान एक साथ नजर आ चुके हैं। बीते साल भी दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें चांदनी और ईशान को डिनर डेट के बाहर हाथों में हाथ डाले देखा गया था। उस टाइम भी दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं, अब वेलेंटाइन डे के मौके पर भी ईशान और चांदनी को एक साथ देखा गया।
यह भी पढ़ें- फैन पर आया Emraan Hashmi का दिल! घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर हाथ पर Kiss और फिर किया हग
पहले भी साथ नजर चांदनी और ईशान
ऐसे में फैंस समझ रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों में से अभी किसी ने भी इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। नेटिजंस का कपल को बेहद क्यूट बता रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को तो अब कपल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है कि कब दोनों साथ में रोमांटिक पोज देते हुए फोटो के साथ अपने रिश्ते को अनाउंस करेंगे।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines