Ishaan Khatter Movie Pippa Real Story: ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘पिप्पा’ (Pippa) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में ईशान के साथ मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur), प्रियांशु पेनयुली (Priyanshu Painyuli) और सोनी राजदान (Soni Razdan) जैसे शानदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) रिलीज होने वाली है। बुधवार की रात मुंबई में फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।
इस फिल्म की कहानी साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है, जिसमें गरीबपुर गांव की लड़ाई दिखाई गई है जिसने बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ईशान 26 साल के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता (Balram Singh Mehta) का किरदार निभाने वाले हैं और उनके सैन्य जीवन की कहानी को दर्शकों के सामने रखने वाले हैं। बलराम सिंह मेहता इस जंग में बतौर कैप्टन शामिल हुए थे।
क्या है Pippa की कहानी?
इसके बाद उन्होंने इस जंग पर एक किताब ‘द बर्निंग चैफीज’ (The Burning Chaffees) भी लिखी थी। बलराम की इस किताब में साल 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक ऐतिहासिक घटना के बारे में लिखा है, जिसको फिल्म में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गुप्त मिशन ने भारत की आखिरी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही ये फिल्म कुछ पंजाबी सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिनके बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक के बाद एक चार Cardiac Arrest ने ले ली इस फेमस एक्ट्रेस की जान, सर्जरी बनी दुश्मन
क्या है Pippa?
दरअसल, इस युद्ध में पीटी-76 टैंक था, जिसको सैनिक प्यार से ‘पिप्पा’ (Pippa) बुलाया करते थे। इस फिल्म में दिखाए जाने वाले पंजाबी सैनिकों ने जब पहली बार टैंक को देखा था तो उसकी तुलना पिप्पा से की थी, जिसके बाद इसको पिप्पा बुलाने लगे थे। पिप्पा पानी में तैरने वाला घी का डिब्बा होता है, जो पीपे जैसा दिखता है। इस टैंक ने युद्द के दौरान भारत की जीत में बहुत महत्वपुर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सेना के पास बचा इकलौता असली पीटी 76 टैंक दिखाया गया है।
Mira Rajput on Ishaan Khatter Movie Pippa (Photo Credit – Instagram)
Pippa को मिला सितारों का प्यार
वहीं इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने वाले सितारों को फिल्म खूब पसंद आई। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म के बारे में कहा, ‘पिप्पा 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक अच्छी जानकारी है, जिसके चलते बांग्लादेश को आजादी मिली, जिसे ब्रिगेडियर बलराम मेहता की नजरों से बताया गया है’। वहीं, ईशान की भाभी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘टेक ए बो टीम पिप्पा! धड़कते दिल, धैर्य, विचारोत्तेजक भावना और ईमानदारी से भरपूर शानदार फिल्म। आप पर बहुत गर्व है ईशान खट्टर! टारगेट डेस्ट्रॉयड!’। (Ishaan Khatter Movie Pippa Real Story)
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines