Bigg Boss Female Contestants: जल्द ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में नजर आने वाले सलमान खान (Salman Khan) का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस समय शो में मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) से लेकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) को लेकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए हैं और शो में उनके नाम दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ जोड़े जाने पर ट्रोल कर रहे हैं।
हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब बिग बॉस में किसी महिला कंटेस्टेंट के कैरेक्टर को ट्रोल्स के जरिए ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई महिला कंटेस्टेंट्स को इसका सामना करना पड़ा है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें कई बड़े नाम शामिल है।
यह भी पढ़े: लड़कों का यूज करती हैं Isha Malviya ! Samarth की एंट्री के बाद Abhishek ने खोले राज
ईशा मालवीय (Isha Malviya)
‘बिग बॉस 17’ में नजर आने वाली दूसरी कंटेस्टेंट ईशा मालवीय भी अपने लव ट्रायंगल को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। शो में ईशा का नाम समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के साथ जोड़ा जा रहा है।
टीना दत्ता (Tina Dutta)
‘बिग बॉस 16’ में नजर आ चुकी टीना दत्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शो में एक्ट्रेस की इमेज को ट्रोल्स ने खब पॉइंट आउट किया था, जब एक्ट्रेस का नाम शालीन भनोट के साथ जोड़ा गया था, लेकिन इन दोनों के बीच सुंबुल तौकीर खान का नाम आने के बाद लव ट्रायंगल बन गया था।
बंदगी कालरा (Bandgee Kallra)
‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुकीं बंदगी कालरा की इमेज को लेकर भी ट्रोल्स ने काफी कुछ कहा था, जब एक्ट्रेस नाम शो में ही नजर आने वाले पुनीष शर्मा के साथ जुड़ा था, जिसको लेकर अर्शी खान ने भी काफी कुछ कहा था।
अर्शी खान (Arshi Khan)
अर्शी खान भी ‘बिग बॉस 11’ और सीजन 14 में नजर आ चुकी हैं। इसी दौरान कई बार अर्शी की इमेज पर सवाल उठाए गए थे। इतना ही नहीं, ‘बिग बॉस 14’ के दौरान राहुल वैद्य ने गुस्से में अर्शी के करेक्टर भी सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद अर्शी फूट-फूटकर रोने लगी थी।
वीना मलिक (Veena Malik)
वीना मलिक ‘बिग बॉस’ के सीजन 4 में नजर आई थीं। शो में नजर आने वाले अश्मित पटेल के साथ वीना मलिक की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई, जिसके बाद ट्रोल्स एक्टिव हुए और एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
इसी सीजन में श्वेता तिवारी भी नजर आई थीं और उनको भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था। शो में श्वेता तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच काफी अनबन हुई थी। इसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस के करेक्टर पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद श्वेता खूब रोई भी थीं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines