Bigg Boss 17 Wild Card Entry: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हर रोज़ कोई न कोई नया ड्रामा हो रहा है। इस शो में चल रहे लड़ाई-झगड़ो ने सभी का ध्यान खींचा हुआ है। वहीं, बिग बॉस में इस बार ऑडियंस की नजरें एक और चीज़ पर अटकी हुई हैं। शो में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के रिश्ते को लेकर अभी भी फैंस में कंफ्यूजन बरकरार है। इन दोनों एक्स लवर्स ने शो में लड़ते हुए एंट्री ली थी। बाद में इनका रिश्ता फिर से सुधर गया। हालांकि, बीच-बीच में इनका टकराव भी देखने को मिलता है। लेकिन अब खबर आई है कि सलमान (Salman Khan) के इस शो में ईशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी एंट्री ले सकते हैं।
ईशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की एंट्री
बता दें, अभी तक अभिषेक पूरी तरह से ईशा को भुला नहीं पाए हैं। वो कई बार इस बात को सभी के सामने एक्सेप्ट कर चुके हैं कि वो अभी भी ईशा से प्यार करते हैं। मगर ईशा है कि वो इस रिश्ते के लिए ज़रा भी तैयार नहीं हैं। वो बस अपने एक्स की दोस्त बनकर ही रहना चाहती हैं जो अभिषेक को मंजूर नहीं। ऐसे में मेकर्स ने शो को और इनकी स्टोरी को और तड़का देने का इंतज़ाम कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 में ईशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।
समर्थ की एंट्री से बदलेगा अभिषेक का गेम!
समर्थ जुरेल के शो में आने से अभिषेक का क्या होगा ये देखने के लिए फैंस भी बेताब बैठे हैं। दरअसल, अभिषेक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के लिए अभी भी बेहद पजेसिव होते नज़र आते हैं। अगर ऐसे में एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड भी उनके साथ इस घर में आकर रहेगा तो हालात काफी बदल जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि समर्थ जुरेल जिन्होंने ईशा के साथ पॉपुलर टीवी शो ‘उड़ारियां’ में काम किया था वो बिग बॉस में आने के लिए राज़ी हो गए हैं।
क्या कंफर्म किया रिलेशनशिप?
वैसे आज तक ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। दोनों ने ही अपने रिलेशन पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन इनकी डेटिंग रूमर्स अक्सर सामने आती है। फिलहाल अब समर्थ की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबर खूब शोर मचा रही है। हालांकि, अभी तक वो शो में शामिल होंगे या नहीं इसे कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन अगर वो शो से जुड़ते हैं तो अभिषेक का रिएक्शन देखना मज़ेदार होगा।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines