Ve Paagla Poster Out: बिग बॉस के 17वें सीजन (Bigg Boss 17) से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। शो से निकलने के बाद से ईशा और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है। इस बीच ईशा मालवीय किसी और के साथ रोमांटिक हो रही हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस एक शख्स के ख्यालों में खोई हुई दिख रही हैं।
जल्द आ रही ईशा की नई एल्बम
आपको बता दें कि यह तस्वीर ईशा मालवीय की नई एल्बम का पोस्टर है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। एल्बम का नाम ‘वे पगला’ है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एल्बम ‘वे पगला’ का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि ईशा बेंच पर बैठी हुई हैं। वहीं उनके पास एक्टर प्रीतिंदर बैठे हैं। जहां ईशा अपने में खोई हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं प्रीतिंदर उन्हें प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Bunty Bains, जिन पर हुआ जानलेवा हमला, Sidhu Moose Wala से था खास कनेक्शन
बैकलेस ड्रेस में क्यूट दिखीं ईशा
ईशा मालवीय के लुक की बात करें तो पोस्टर में एक्ट्रेस डेनिम बैकलेस ड्रेस पहने हुए हैं। उनका स्कार्फ लोगों का ध्यान खींच रहा है। अपनी ड्रेस को ईशा ने मैचिंग ज्वेलरी के साथ कंपलीट किया है। फैंस को भी उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है। वहीं एक्टर प्रीतिंदर की बात करें तो उन्होंने नीले रंग की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनी हुई है। ईशा मालवीय की नई एल्बम ‘वे पगला’ का टीजर कल 28 फरवरी को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। फैंस भी उनकी एल्बम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय अपने गेम के साथ-साथ अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चा में थीं। समर्थ शो में वाइल्ड कार्ड शामिल हुए थे, जहां उन्होंने बताया था कि वह ईशा के बॉयफ्रेंड हैं। शो में दोनों का रिश्ता का काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि शो से बाहर आने के बाद ईशा और समर्थ के बीच ब्रेकअप की खबरें आने लगी हैं। पब्लिक में भी दोनों को कई बार अलग-अलग देखा गया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ही जानते होंगे।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 hr agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 hr agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
19 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
21 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
23 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
23 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines