क्या Naagin 7 में Isha Malviya बनेंगी नागिन? अभिनेत्री ने फाइनली किया रिवील

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि क्या वो एकता कपूर के शो नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी या फिर नहीं। क्या कुछ कहा ईशा ने, चलिए आपको बताते हैं।

Isha Malviya

Isha Malviya

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं और इसी बीच ईशा मालवीय का नाम खूब चर्चा में था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईशा इस बार एकता कपूर की ‘नागिन’ बनने जा रही हैं। लेकिन अब खुद ईशा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में ‘टेलीचक्कर’ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब ईशा मालवीय से पूछा गया कि क्या वो ‘नागिन 7’ में नजर आएंगी, तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। ईशा ने कहा कि वो खुद नहीं जानतीं कि ऐसा कौन सा वीडियो है जिसमें एकता कपूर ने उनके नाम की पुष्टि की हो। उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल वो किसी और प्रोजेक्ट में बिजी हैं और ‘नागिन’ से उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने अपनी अगला प्लान के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

‘खतरों के खिलाड़ी 16’ का हिस्सा बनेंगी ईशा?

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ‘खतरों के खिलाड़ी 16’ में दिखाई देंगी, तो ईशा ने मुस्कुराते हुए कहा कि हो भी सकता है, लेकिन अभी वो इनसाइडर जानकारियां शेयर नहीं कर सकतीं। उनके इस जवाब ने इशारा जरूर दिया कि वो किसी बड़े शो का हिस्सा बन सकती हैं, लेकिन उन्होंने नाम जाहिर नहीं किया।

बिग बॉस 17 का हिस्सा बनीं ईशा 

बिग बॉस 17 से मिली पहचान ईशा मालवीय के करियर की बात करें तो वो ‘उड़ारियां’ सीरियल से घर-घर में मशहूर हुई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में अपनी धमाकेदार एंट्री से खूब सुर्खियां बटोरीं। शो में उनका अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के साथ लव ट्रायंगल काफी चर्चित रहा। ईशा ने शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चाएं बटोरीं, हालांकि वो फिनाले तक नहीं पहुंच पाईं। शो का खिताब मुनव्वर फारूकी ने जीता था।

ईशा मालवीय के फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो किस शो में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक न तो ‘नागिन 7’ और न ही ‘खतरों के खिलाड़ी 16’ के लिए उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ