Isha Koppikar Birthday: सोहेल खान (Sohail Khan) के साथ ‘कृष्णा कॉटेज’ (Krishna Cottage) से लोगों के दिलों में खौफ पैदा करने वाली ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही एक्ट्रेस काफी समस ये फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरि अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपने खास पलों को उनके साथ साझा करती हैं, जो उनके फैंस को भी काफी पसंद आता है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में काफी कम समय बिताया है, लेकिन उन्होंने इस दौरान काफी कुछ फेस भी किया, जिसका खुलासा एक्ट्रेस कई बार कर चुकी है।
19 सितंबर 1976 को मुंबई के माहिम में जन्मी ईशा कोप्पिकर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था दिल एक थी धड़कन’ की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ‘फिजा’, ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’, ‘कंपनी’, ‘कांटे’, ‘डॉन’ और ‘क्या कुल हैं हम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों आइम सॉन्ग्स भी किए हैं।
खुद को बकवास एक्ट्रेस बताती हैं Isha Koppikar
भले ही ईशा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्म फ्लॉप ही रहीं। इंडस्ट्री से दूर जाने का एक बड़ा कारण एक्ट्रेस के लिए ये भी बना। अपने एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने खुद को एक बकवास एक्ट्रेस भी बताया था। उनका कहना था कि ‘मैं एक बेवकूफ लड़की हूं और एक बकवास एक्ट्रेस भी’।
ईशा ने बताया कि ‘यहीं वजह कि मुझे फिल्मों से बाहर निकाल दिया जाता था और अपनी इन्हीं गलतियों की वजह से मैंने कई अच्छी फिल्मों को भी खो दिया’। एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मैंने हमेशा अपने ऐसे एटीट्यूड को सामने रखा कि अगर मेरा मन होगा तो आपसे बात करूंगी। अगर आप मेरे साथ बकवास करेंगे या बोलेंगे तो आगे लिए बैस्ट ऑफ लक’।
Isha Koppikar को करना पड़ा था कास्टिंग काउच का सामना
फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि साल 2000 में उनको एक फेमस फिल्म प्रड्यूसर ने बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने की अगर इंडस्ट्री में बने रहना है तो एक्टर की गुड बुक्स में रहना होगा, जिसके बाद ईशा ने फिल्म के एक्टर को फोन किया, जिसने उन्हें अकेले में मिलने बुलाया।
ईशा ने बताया कि उन दिनों उस एक्टर पर किसी लड़की के साथ बेवफाई के आरोप लगे थे, तो वे उससे मिलन नहीं गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने प्रड्यूसर को फोन किया और कहा कि मैं अपने टेलेंट के दम पर काम करना चाहती हूं। अगर उस बेस पर मुझे काम मिल सकता है तो ठीक है। ये सुनने के बाद निर्माता ने मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया।
फ्लॉप करियर के बावजूद करोड़ी की मालकिन हैं Isha Koppikar
बता दें कि साल 2009 में कई फ्लॉप फिल्मों के बाद ईशा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और होटेलियर टिमि नारंग से शादी कर ली। ईशा और टिमि की एक बेटी है। भले ही ईशा भले फिल्म इंडस्ट्री में में ज्यादा नाम न बना पाई, लेकिन वो आज के टाइम में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा वो राजनीति में भी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में साल 2019 में BJP में शामिल हुईं थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines