Vidya Balan Special Announcement: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) बीते दिन से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर तरफ फैंस विद्या को लेकर एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया था जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स हर तरफ फैल गईं और लोगों ने मन ही मन ये मान लिया कि जल्द ही एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये तक कहा था कि कल यानी 17 जनवरी को वो सुबह 11 बजे खुद एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं। अब वादे के मुताबिक, उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘थंगाबली’ के करीबी का हुआ निधन, महज 20 साल थी उम्र
क्या है 2 +2 = प्यार?
अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से उन्होंने क्लियर कर दिया है कि आखिर उन्होंने बीते दिन किस चीज को लेकर हिंट ड्राप किया था। क्या एक्ट्रेस वाकई मां बनने वाली हैं? या मामला कुछ और है ये एक्ट्रेस ने साफ बता दिया है। कुछ देर पहले ‘द डर्टी पिक्चर’ (The Dirty Picture) फेम एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी अपकमिंग मूवी का मोशन पोस्टर शेयर ‘2+ 2 = प्यार’ वाला फंडा क्लियर कर दिया है। इस लाइन से एक्ट्रेस का मतलब था कि उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘दो और दो प्यार है।’ अब इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘इस सीजन, प्यार को तुम्हें सरप्राइज करने दो, कंफ्यूज करने दो, तुम्हें कंज्यूम करने दो!’
एक्ट्रेस ने किया खुलासा
इसी के साथ विद्या बालन ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें, ‘Do Aur Do Pyaar‘ 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और सेंधिल राममूर्ति (Sendhil Ramamurthy) दिखाई देने वाले हैं। वहीं, पोस्टर की बात करें तो इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म में विद्या बालन 2 लड़कों के साथ रोमांस करने वाली हैं। ये लव स्टोरी काफी हटके और कंफ्यूजिंग होगी, जिसे देखने के लिए अब फैंस भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
टूटा फैंस का दिल
दूसरी ओर ये पोस्ट देख एक तरफ फैंस खुश हो गए हैं और विद्या बालन को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। तो वहीं, कुछ यूजर्स का दिल इस बात से टूट गया है कि विद्या बालन फिलहाल मां नहीं बनने वाली हैं। अब उनके इस पोस्ट ने प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। फैंस उस दिन का पलके बिछाएं इंतज़ार कर रहे हैं जब एक्ट्रेस उन्हें गुड न्यूज़ सुनाएंगी। फिलहाल इस वक्त तो वो अपनी इस फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रही हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines