हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shraddha Kapoor की जिंदगी में फिर हुई प्यार की दस्तक, जानें किसे डेट कर रहीं हैं एक्ट्रेस

विज्ञापन
image credit: google

Shraddha Kapoor Dating Rahul Mody: श्रद्धा कपूर उन एक्ट्रेस में से हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में कम और अपने काम को लेकर सुर्खिंयों में ज्यादा रहती हैं। उनकी लव लाइफ के किस्से कम ही सुने जाते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि श्रद्धा कपूर का अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ ब्रेकअप हो गया है। अब खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर की जिंदगी में किसी नए शख्स की दस्तक हुई है। खबर है कि श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी बनी हॉलीवुड एक्ट्रेस की जान की दुश्मन, Beauty Queen के निधन से फैंस को लगा गहरा सदमा

कौन से लवर बॉय

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी ही फिल्म के राइटर को डेट रही हैं। हालांकि रिलेशनशिप को लेकर न तो अभी तक श्रद्धा कपूर ने कुछ कन्फर्म किया है और न ही रोहन ने। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। आपको बता दें कि राहुल इंडस्ट्री के लोकप्रिय राइटर्स में से एक हैं।

इस फिल्म में साथ किया था काम

विज्ञापन

बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार इसी साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहला मौका था जब दोनों स्टार्स ने साथ काम किया था।

ईडी ने किया था समन

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर से महादेव बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा था। महादेव बेटिंग ऐप केस में श्रद्धा कपूर के अलावा कई स्टार्स से ईडी पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि ईडी ने रणबीर कपूर को बीते बुधवार को समन भेज था और शुक्रवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola