Shahrukh Khan Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों IPL 2024 की जीत को एन्जॉय कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही उनकी टीम KKR ने IPL की ट्रॉफी जीती थी। इस बीच एक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान फिलहाल स्पेन में हैं और अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में डायरेक्टर सुजॉय घोष के साथ नया प्रोजेक्ट साइन किया है। इस नई फिल्म का नाम ‘किंग’ है, जिसमें एक्टर के साथ उनकी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी नजर आएंगी। वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म ‘किंग’ के सेट से लीक हुई है। आइए जानते हैं इस वायरल तस्वीर का सच।
ब्लू कोट-पैंट में दिखे शाहरुख खान
बता दें कि शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर को ब्लू कोट-पैंट पहने हुए एक चेयर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को हर्ष मिश्रा नाम के किसी यूजर ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही लिखा, ‘एक्सक्ल्यूसिव’ फिल्म ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान की पहली तस्वीर लीक। एक्टर इन दिनों स्पेन में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई तो उसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
यह भी पढ़ें: Breakup Expert: हसीनाओं के लिए ‘जोड़ी ब्रेकर’ तो नहीं ये शख्स; जिस एक्ट्रेस संग दिखा, उसका हुआ ब्रेकअप
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट
शाहरुख खान की इस तस्वीर को लेकर जहां एक ओर दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर फिल्म ‘किंग’ के सेट से शूटिंग के दौरान लीक हुई है तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस फोटो को पुरानी बता दी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्टर की ये तस्वीर काफी पुरानी है। एक्टर फिलहाल स्पेन में नहीं हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ये नेटफ्लिक्स की किसी वेब सीरीज का सीन है। शायद आउटर बैंक का है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे ये डॉन 2 का पोस्टर है।’
क्या डॉन के रोल में दिखेंगे एक्टर?
इस बीच एक यूजर ने लिखा कि ‘शाहरुख खान अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने गए हैं। वो शूटिंग पर कैसे पहुंच गया? कुछ भी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फेक तस्वीर है। शाहरुख खान के लॉन्ग हेयर अभी तक हैं, जबकि तस्वीर में उनके बाल छोटे दिख रहे हैं।’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान की तस्वीर को फेक बता रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान की एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे लेकर कहा गया कि वो फिल्म ‘किंग’ में डॉन के रोल में दिखाई देंगे।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
36 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines