Celebrity Masterchef निकला स्क्रिप्टेड? स्टेशन पर कोई और खाना पकाता आया नजर!

Is Celebrity Masterchef Scripted?: सोनी लिव पर आने वाला शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ क्या सच मेें स्क्रिप्टेड है, सोशल मीडिया पर इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। एक वीडियो के आधार पर अब शो पर ये आरोप लग रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Celebrity Masterchef

Celebrity Masterchef

Is Celebrity Masterchef Scripted?: सोनी लिव पर आने वाला शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में है। कभी शो की कंटेस्टेंट दीपिका शो बीय में छोड़ देती है तो कभी किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल हो जाता है। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर शो पर स्क्रिप्टेड होने का भी आरोप लग रहा है। जी हां ऐसा कहा जा रहा है कि शो स्क्रिप्टेड है क्योंकि स्टेशन पर खाना बनाने वाले सेलेब्स नहीं बल्कि कोई और ही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शो के कंटेस्टेंट फैजल शेख की डिश तो दिखाई दे रही है लेकिन उनकी प्लेटिंग करने वाले हाथ फैजल के नहीं हैं। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पेज ‘वाइब्स ऑफ किचन’ ने लिखा है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पूरी तरह से स्किप्टेड है क्योंकि फैजल शेख की प्लेटिंग कोई और कर रहा था।

विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद अब हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या वाकई शो स्क्रिप्टेड है? हालांकि वीडियो कितना सच्चा है, इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ना ही इसके बारे में कोई भी पुष्टि की जा सकती है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आए ढेरों कमेंट्स 

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई यूजर्स की ओर से रिएक्शन्स देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा कि ये शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है क्योंकि जो सेलेब्स घर पर किचन में एंटर तक नहीं करते वो यहां पर खाना बना रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि रियल तो सिर्फ लाफ्टर शेफ्स ही हैं जिसमें लोग खाने को खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ