दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं Anushka Sharma! लूज ड्रेस में दिख गया बेबी बंप

Anushka Sharma Pregnant: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का को ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते देखा जा रहा है। इसके बाद उनके दोबारा से मां बनने के कयास और तेज हो गए हैं।

anushka sharma

image credit: social media

Anushka Sharma Pregnant: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वैसे तो अपने रिश्तों को लेकर बहुत पर्सनल रहते हैं। दोनों के बारे में अक्सर किसी न किसी तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, लेकिन वह इसपर ध्यान देते हुए मस्त अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि विराट और अनुष्का के घर दोबारा किलकारी गूंजने (Anushka Sharma Pregnant) वाली है। हालांकि काफी समय से अनुष्का के दोबारा मां बनने की खबरें सुर्खियों में चल रही थीं, लेकिन कपल ने हमेशा इस बात का खंडन किया है। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का को ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते देखा जा रहा है। इसके बाद उनके दोबारा से मां बनने के कयास और तेज हो गए हैं।

विज्ञापन

वीडियो ने लगाई मुहर

विज्ञापन

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में काफी हद तक अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिस तरह से विराट ने अनुष्का का हाथ थामा है और वह चल रही हैं, उस हिसाब से तो इन खबरों पर मुहर लगती सी दिख रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी (Anushka Sharma Pregnant) की खबरें तेजी से सामने आई थीं, लेकिन अभी तक कपल ने इस बात पर आधिकारिक रूप से मुहर नहीं लगाई है।

विज्ञापन

‘100 प्रतिशत हैं प्रेग्नेंट’

विज्ञापन

हालांकि वीडियो देखने के बाद लोगों ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरों को कन्फर्म किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बच्चा होने वाला है?’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘100 प्रतिशत प्रेग्नेंट हैं।’ एक नेटिजन ने तारीफ की कि कैसे विराट और अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की घोषणा नहीं की है। वही एक और फैन ने कहा, ‘ओह…अनुष्का पहले से ही प्रेग्नेंट हैं। मैं इतनी छोटी हूं कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी में पेंगुइन की तरह दिखती थी।’

विज्ञापन

पहले भी दिखा बेबी बंप

बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति को स्टेडियम में सपोर्ट करती हुई देखी जाती हैं। बीते 14 अक्टूबर को भी वह स्टेडियम में मच देखने पहुंचीं थीं। इस दौरान भी अनुष्का का बेबी बंप दिख रहा था, हालांकि उन्होंने इसको सफेद कलर की लूज ड्रेस से काफी हद तक कवर करने की कोशिश की थी। वहीं 11 जनवरी 2021 के अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। कपल अपनी बेटी की प्राइवेसी को लेकर बहुत सतर्क रहता है। वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ