Is Ankita Lokande Pregnant: सलमान खान के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इन दिनों जबर्दस्त लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि रोजाना चल रहे झगड़ों के बीच अब अंकिता लोखंडे के साथ बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके चलते वह काफी डरी हुई हैं। दरअसल बिग बॉस के घर में लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता एकबार फिर से मां बनने (Is Ankita Lokande Pregnant) को लेकर बात करती हुई नजर आई हैं। इसके बाद से उनके फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।
रिंकू ने दिया गुड न्यूज
दरअसल बीते एक एपिसोड में अंकिता को कहते हुए सुना गया कि उनको रोज शाम को उल्टी जैसा फील होता है और खट्टा खाने का भी मन करता है। अंकिता आगे कहती हैं कि मुझे कुछ दिक्कत हो गई है। हालांकि उन्होंने यह मजाक में कहा था। इसपर रिंकू धवन और जिगना अंकिता को छेड़ते हुए कहती हैं कि ये प्रॉब्लम अच्छी है। रिंकू गुड न्यूज की तरफ इशारा करती हैं। इसपर अंकिता शरमा जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने विक्की जैन को फिर सुनाई खरी खोटी, बोलीं- Bigg Boss के घर में दूसरों के पति…
‘सब बंद है यहां’
जवाब में अंकिता कहती हैं कि नहीं ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है और अब इस घर में आकर क्या होगा। सब बंद है यहां पर, लेकिन इसके बाद भी रिंकू और जिगना अंकिता को छेड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। रिंकू कहती हैं कि पहले के कर्म भी तो कुछ होते हैं। इसपर अंकिता बोलीं, मुझे वैसा ही कुछ लग रहा है। प्रेग्नेंसी की बात सुनकर अंकिता कहती हैं कि मैं भी सोच रही हूं कि कब क्या हुआ था।
अंकिता का ख्याल रखेंगी रिंकू
हालांकि ये बाद उन्होंने अब तक विक्की के साथ न तो शेयर की और न ही उनके साथ इस बारे में कोई बातचीत की। अंकिता की बातें सुनने के बाद रिंकू ने अंकिता को ये विश्वास दिलाया कि वो उनका जरूर ख्याल रखेंगी, लेकिन अगर प्रेग्नेंसी की बात कंफर्म होती हैं तो अंकिता और विक्की की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। हालांकि अब क्या अंकिता सच में प्रेग्नेंट है या नहीं या फिर लाइमलाइट में आने के लिए अंकिता का ये कोई नया स्टंट है। यह तो अंकिता ही बता पाएंगी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines