Bigg Boss Season 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए धड़ाधड़ सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। इस वक्त ‘बिग बॉस’ के मेकर्स की आंख चील की तरह हो गई है। वो हर उस सेलिब्रिटी के पास शो का ऑफर लेकर पहुंच रहे हैं, जो कंट्रोवर्सी में घिरा हुआ है। ऐसे में अब इस शो से जुड़ी एक और चटपटी खबर सामने आई है। अब सलमान खान के शो के लिए एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर के बेटे को अप्रोच किया गया है। ये बॉलीवुड एक्टर सभी के दिल में बसता है और उनका बेटा भी अब उनके नक्शे कदम पर चल रहा है।
‘बिग बॉस 19’ के लिए दिवंगत एक्टर के बेटे को किया अप्रोच
आपको बता दें, अब जिस एक्टर के बेटे को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, वो इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बेटे की हाल ही में एक बड़ी कंट्रोवर्सी भी हुई है, जिसके बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया था। इस स्टारकिड का रोते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्टारकिड ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद विवाद काफी बढ़ा तो उनकी टीम और परिवार को इस मामले में सफाई देनी पड़ी।
इरफान खान के बेटे बाबिल बनेंगे ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा?
अब तो आप समझ गए होंगे कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ किस दिवंगत बॉलीवुड एक्टर के बेटे को अप्रोच किया गया है? ये कोई और नहीं, बल्कि इरफान खान के बेटे बाबिल खान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटेस्ट कंट्रोवर्सी के कारण बाबिल खान को ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर दिया गया है। उन्होंने अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर और अर्जित सिंह समेत कई सेलेब्स के खिलाफ बयान दिया था। हालांकि, बाद में एक पोस्ट शेयर कर उस वीडियो को झूठा बताया गया था।
यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले दूसरे धर्म में शादी पर इन एक्ट्रेसेस पर भी उठी उंगलियां, आज तक खा रहीं लोगों की गालियां
बाबिल खान ने ‘बिग बॉस’ का ऑफर किया एक्सेप्ट?
इतने बड़े विवाद के बाद अब ‘बिग बॉस सीजन 19’ के मेकर्स चाहते हैं कि बाबिल उनके शो का हिस्सा बनें। हालांकि, बाबिल खान ने इस ऑफर को लात मार दी है। शो का ऑफर मिलते ही बाबिल खान ने इसे सीधे-सीधे रिजेक्ट कर दिया। वो ओटीटी और बड़े पर्दे पर अपने टैलेंट से खूब नाम कमा रहे हैं, ऐसे में उन्हें फिलहाल टीवी पर काम करने की जरूरत नहीं है। साथ ही ये शो बाबिल की मेन्टल हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं है। हो सकता है इन्हीं वजहों से उन्होंने इस शो का ऑफर ठुकराया हो।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines